तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक और ऑटो को मारी टक्कर, 7 की मौत, Video आया सामने

Odisha Road Accident : ओडिशा में हुए दर्दनाक हादसे में सात लोगों की जान चली गई है। स्कॉर्पियो की गलती से यह दुर्घटना हुई।

Odisha road accident

ओडिशा में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की गई जान।

Odisha Road Accident : ओडिशा से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक और एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ओवरटेक के चक्कर में स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ के बॉर्डर बस्तर के पास ओडिशा के बोरीगुमा क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो जगदलपुर से ओडिशा की तरह जा रही थी। इस दौरान सिंगल लेन सड़क पर स्कॉर्पियो ने पहले सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चार पहिया गाड़ी यही नहीं रुकी और वह आगे एक ऑटो से भिड़ गई। इस दौरान एक दूसरी बाइक भी फोर व्हीलर से जा टकराई।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग भागे

दुर्घटना के बाद स्कॉपियो सड़क के किनारे स्थित खेत में जाकर रुक गई, जबकि ऑटो पलट गया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ऑटो में कुल 15 यात्री सवार थे। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार सभी 5 लोग फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई दुर्घटना

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया, जिसमें छत्तीसगढ़ की नंबर प्लेट लगी है। पुलिस इस आधार पर गाड़ी मालिक की तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि यह पूरा हादसा सिर्फ ओवरटेक की वजह से हुआ है। ओवरटेक करने के चलते स्कॉर्पियो ने दो बाइक और एक ऑटो को टक्कर मार दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ