Delhi Metro Service: दिल्ली मेट्रो का बड़ा केंद्र होगा आजादपुर स्टेशन! शुरू हो रही है ये खास सर्विस, इन लोगों को होगा फायदा
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Delhi Metro Service: दिल्लीवासियों के लिए एक और अच्छी खबर है। अब आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर शुरू होने जा रही एक खास सर्विस के कारण अनगिनत लोगों को फायदा पहुंचने वाला है। वर्ष 2023 तक आजादपुर में तीन अलग-अलग कॉरिडोर को जोड़ने का काम पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही यह दिल्ली मेट्रो का ऐसा दूसरा स्टेशन बन जाएगा, जहां ट्रिपल इंटरचेंज कॉरिडोर होगा। वर्तमान में, दिल्ली मेट्रो येलो लाइन और दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन आजादपुर स्टेशन पर मिलती हैं। अब, दिल्ली मेट्रो चरण IV परियोजना के तहत, मजेंटा लाइन के विस्तार को पूर्ण करते हुए जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर का भी आजादपुर में एक स्टेशन होगा। इसलिए, यह कश्मीरी गेट के बाद आजादपुर स्टेशन को भी ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन बना देगा।
मेट्रो के इस फैसले से लोगों का वक्त बचेगा। आरके आश्रम-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर कुल 28.92 किलोमीटर का होगा। इस कॉरिडोर के शुरू होने से करीब 30 हजार यात्रियों को सीधा फायदा होगा।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक में दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित चरण- IV के छह गलियारों में से तीन को मंजूरी दी थी जो राष्ट्रीय राजधानी में कनेक्टिविटी में और सुधार करेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: