दिल्ली मेट्रो न सिर्फ दिल्ली बल्कि NCR के कई शहरों के लिए भी लाइफलाइन का काम करते हैं. रोज की भारी ट्रैफिक, कम किराए और तेज रफ्तार में यात्रा की मदद से नौकरीपेशा लोग, कॉलेज के स्टूडेट्स आदि आसानी से एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा कर सकते हैं. आज शायद ही कोई ऐसा इलाका होगा दिल्ली में जहां मेट्रो की कनेक्टिविटी नहीं पहुंची होगी, जहां अभी लाइन नहीं बिछी हैं, वहां के लिए प्रोजेक्ट पर काम जारी है. इसका अंदाजा आप इस तरह लगा सकते हैं कि फिलहाल दिल्ली-NCR में 374 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो तेजी से चल रही है, लेकिन फेज-4 और फेज 5 ए के नए रूट और स्टेशन बनने के बाद यह नेटवर्क 500 किलोमीटर के आसपास पहुंच जाएगा, जिससे पूरे शहर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोग आसानी से यात्रा कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब धौला कुआं और ITO पर नहीं लगेगा लंबा जाम, सरकार
4 चरण में इन जगहों पर तेजी से चल रहा है कार्य
रिपोर्ट के मुताबिक, मेट्रो की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए दिल्ली के छह रूट्स पर दिन-रात काम चल रहा है. चौथे चरण में लगभग 88.375 किलोमीटर रेल नेटवर्क का विस्तार होगा. इस चरण के तहत 69 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जो अलग-अलग इलाकों में लोगों को आसान परिवहन सुविधा देने का काम करेंगे. इसमें प्रोजेक्ट में;
मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर– इस रूट के चालू होने के बाद बाहरी दिल्ली के इलाकों और युमनापुर के बीच की दूरी कम हो जाएगी और लोगों को रोजाना के राजीव चौक और कश्मीरी गेट के भीड़ से राहत मिलेगी.
कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक और मजलिस पार्क-रामकृष्ण आश्रम मार्ग: 17.528 किलोमीटर लंबे इस रूट में लगभग 14 नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जो मैजेंटा लाइन का विस्तार होगा. यह रूट पीरागढ़ी, दीपाली चौक और प्रशांत विहार जैसे घने रिहायशी व व्यापारिक इलाकों को सीधे सेंट्रल दिल्ली (रामकृष्ण आश्रम मार्ग) से जोड़ेगा.
दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद: 23.622 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 15 स्टेशन बनाएं जाएंगे, जिसे गोल्डन लाइन नाम दिया गया है. ह लाइन साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर, छतरपुर, अंबेडकर नगर और खानपुर वाले रूट में रोज के जाम से मुक्ति दिलाएगा और कम समय में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरोसिटी से जोड़ देगी.
इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ: 12.377 KM लंबे यह रूट ग्रीन लाइन का विस्तार होगा, जिसमें 10 नए स्टेशन बनाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से यह लाइन सीधे वॉयलेट लाइन के दिल्ली गेट स्टेशन और ब्लू लाइन के इंद्रप्रस्थ स्टेशन से जुड़ जाएगी. इससे हरियाणा के बहादुरगढ़ और पश्चिमी दिल्ली के लोगों को मध्य दिल्ली के लिए आसान सफर का अनुभव होगा, जिससे वक्त की भी काफी बचत होगी.
लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक: इन दोनों इलाकों को जोड़ने के लिए 8.385 किलोमीटर तैयार किया जा रहा है, जिसमें कुल 8 नए स्टेशन बनाए जाएंगे.
रिठाला से कुंडली: रेड लाइन के 26.463 किलोमीटर लंबा विस्तार दिल्ली मेट्रो को हरियाणा के सोनीपत जिले के ‘कुंडली’ बॉर्डर तक ले जाएगा. इस प्रोजेक्ट के तहत इस रूट पर 21 नए स्टेशन बनाएं जाएंगे, जो नरेला अनाज मंडी, बवाना औद्योगिक क्षेत्र और नरेला के विभिन्न सेक्टरों से होकर गुजरेगी. इस रूट के बनने से रोजाना नौकरी के लिए इतना लंबा रास्ते तय करने वालों को आसानी होगी और आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी.
नए फेज से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर
दिल्ली-NCR के लोगों को सुविधा और आसान परिवहन देने के लिए दिल्ली मेट्रो फेज -5ए पर भी काम कर ही है. इस नए प्रोजेक्ट के तहत कई इलाकों में मेट्रो की कनेक्टिविटी मिलेंगी यानी कई जरूरी लिंक्स बनाएं जाएंगे, जिससे बार-बार चेंज करने की समस्या कम होगी और सफर आसान भी होगा. इस प्रोजेक्ट के तहत;
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ के लिए सीधी कनेक्टिविटी, ताकि लोगों को बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत न पड़े.
- तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज रूट भी काफी महत्वपूर्ण है. इस लिंक के बनने से ओखला, जामिया मिलिया इस्लामिया और नोएडा जाने वाले मुसाफिरों को सीधे दक्षिण दिल्ली के औद्योगिक और आवासीय इलाकों से जोड़ा जाएगा, जिससे यूपी और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों को आसानी होगी.
- एयरोसिटी से आईजीआई टर्मिनल-1: एयरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 के बीच 2.263 किलोमीटर का एक जरूरी रूट बनाया जा रहा है.
दिल्लीवाले ले सकेंगे चैन की सांस
माना जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के इन प्रोजेक्ट से सड़कों पर गाड़ियों को दबाव कम होगा और राजधानी में लंबे समय से चल रही प्रदूषण की समस्या भी कम होगी. साथ ही सरकार दिल्ली में लोगों को आसानी से परिवहन सुविधा मिले इसके लिए बड़ी संख्या में EV बस भी चला रही है. ऐसे में मेट्रो का विस्तार दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Delhi Metro Rules: क्या मेट्रो में शराब की सील पैक बोतल ले जा सकते हैं? सफर करने से पहले
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
16 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
18 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
19 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
20 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
22 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
22 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines