Delhi Metro Tourism Smart Card G 20 Summit 2023: आगामी 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 सम्मेलन के दौरान 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष के अलावा, बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान भी आएंगे। ये मेहमान मेट्रो के जरिये दिल्ली में घूमना भी चाहेंगे। ऐसे में विदेशी पर्यटकों के लिए योजना भी बनाई गई है। इस बीच विदेशी पर्यटकों की मेजबानी के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) भी तैयार है।
विदेश से आए मेहमानों को इस दौरान सफर में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं, इसके लिए DMRC ने 36 मेट्रो स्टेशनों पर पर्यटन स्मार्ट कार्ड (tourism smart card) बिक्री की तैयारी की है। इसके तहत अलग से काउंटर खोले गए हैं, जिससे विदेशी मेहमानों को मेट्रो में सफर के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए।
डीएमआरसी के मुताबिक, इन 36 मेट्रो स्टेशनों पर खोले गए विशेष काउंटर की पहचान के लिए यहां पर जी-20 का लोगो भी लगाया गया है। यहां पर विदेशी पर्यटक काउंटर पर आकर 200 रुपये और 500 रुपये के पर्यटक स्मार्ट कार्ड मौजूद होंगे।
यहां पर बता दें कि 500 रुपये का स्मार्ट कार्ड तीन दिन तक वैध होगा, जबकि 200 रुपये का कार्ड एक दिन के लिए वैलिड रहेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इस तरह का कार्ड दिल्ली मेट्रो की ओर से लाया गया है। वहीं, कार्ड जमा करने पर 50 रुपये की सुरक्षा राशि उपभोक्ता को वापस मिल जाएगी, जबकि 150 रुपये देने पर यह कार्ड अगले दिन भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
फुट ओवरब्रिज पर ही चढ़ा दिया ऑटो, लोग बोले- ‘अरे मुन्ना’ तुने यह कर दिया
- कालका जी मंदिर
- अक्षरधाम
- एयरपोर्ट टर्मिनल-1
- करोल बाग मेट्रो स्टेशन
- छतरपुर
- कुतुबमीनार
- इंद्रप्रस्थ
- राजीव चौक
- केंद्रीय सचिवालय
- लोक कल्याण मार्ग
- उद्योग भवन
- चावड़ी बाजार
- नई दिल्ली
- कश्मीरी गेट
- पटेल चौक
- लाल किला
- आईटीओ
- जामा मस्जिद
- आइएनए
- लालकिला
- जेएलएन स्टेडियम
- सरोजनीनगर
- साउथ एक्सटेंशन
- बाराखंबा रोड
- खान मार्केट
- मंडी हाउस
- लाजपतनगर
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- सुप्रीम कोर्ट
- नेहरू प्लेस
- हौज खास
- जंगपुरा
- बाराखंबा रोड
गौरतलब है कि दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के चलते 8, 9 और 10 सितंबर को स्कूलों के अलावा कई दफ्तरों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही आयोजन स्थल प्रगति मैदान के आसपास के कुछ इलाकों में दफ्तर और स्कूल के अलावा बाजार भी बंद रहेंगे और ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
3 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
4 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
16 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
17 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
23 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
1 day ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
1 day agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines