Delhi Metro Golden Line Update: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने फेज-4 परियोजना के तहत एक और उपलब्धि हासिल की है। तुगलकाबाद-एरोसिटी कॉरिडोर के छतरपुर मंदिर और इग्नू स्टेशन के बीच अंडरग्राउंड टनल का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इग्नू मेट्रो स्टेशन पर आज टनल बोरिंग मशीन (TBM) की सफल ब्रेकथ्रू प्रक्रिया संपन्न हुई। टनल का निर्माण टनल बोरिंग मशीन के जरिए किया गया, जिसकी लंबाई 97 मीटर है। इस खंड में मेट्रो के अप और डाउन मूवमेंट के लिए दो समानांतर टनल्स का निर्माण किया जा रहा है। पहली टनल का ब्रेकथ्रू सफलतापूर्वक आज संपन्न हुआ, जबकि दूसरी का ब्रेकथ्रू मार्च 2025 में निर्धारित है।
मेट्रो के लिए एक और सफलता
इग्नू मेट्रो स्टेशन पर बनी सुरंग औसतन 26 मीटर की गहराई पर स्थित है। इसकी अधिकतम गहराई 36 मीटर और न्यूनतम गहराई 15 मीटर है। अब यह दिल्ली मेट्रो की सबसे गहरी टनल्स में से एक बन गई है। सुरंग का निर्माण अर्थ प्रेशर बैलेंसिंग मेथड (EPBM) तकनीक से किया गया है। टनलिंग के दौरान इंजीनियरों को अलग-अलग भूगर्भीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टनल कंस्ट्रक्शन के दौरान स्क्रू ऑगर डैमेज हो गया था।
सुरक्षा उपायों का रखा गया ध्यान
मौजूदा वायाडक्ट और आसपास की संरचना के नीचे सुरंग निर्माण में सभी जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाए गए। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में कुल 40.109 किलोमीटर अंडरग्राउंड ट्रैक बिछाया जा रहा है, जिसमें एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के तहत 19.343 किलोमीटर का अंडरग्राउंड सेक्शन शामिल है। डीएमआरसी पहले भी फेज-III में 50 किमी से अधिक भूमिगत सेक्शन बना चुका है, जिसमें 30 से अधिक टीबीएम का उपयोग किया गया था।
टनल बोरिंग मशीन की भूमिका
टीबीएम आधुनिक मेट्रो टनलिंग की बैकबोन मानी जाती है। ये मशीनें अलग-अलग तरह की मिट्टी और चट्टानों में आसानी से सुरंग निर्माण करती हैं। टीबीएम तकनीक के जरिए बिना किसी इमारत को नुकसान किए अंडरग्राउंड निर्माण कार्य किया जाता है।
टनल बोरिंग मशीन क्या है?
टीबीएम एक मशीन है जिसका उपयोग विभिन्न मिट्टी और चट्टानी परतों के जरिए एक गोलाकार क्रॉस-सेक्शन वाली सुरंगों को खोदने के लिए किया जाता है। उन्हें कठोर चट्टान से लेकर रेत तक किसी भी चीज को छेदने के लिए डिज़ाइन किया जा सकता है। टीबीएम ने दुनिया भर में सुरंग बनाने के काम में क्रांति ला दी है, जिससे इमारतों और अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचाए बिना सुरंग खोदना संभव हो गया है।
टीबीएम विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों में अंडरग्राउंड टनल निर्माण कार्य के लिए उपयोगी हैं। डीएमआरसी स्टेज 1 से ही अपने सुरंग निर्माण कार्य के लिए टीबीएम का इस्तेमाल कर रहा है। स्टेज 3 में, जब लगभग 50 किलोमीटर भूमिगत खंड का निर्माण किया गया था, तब राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 30 टीबीएम तैनात किए गए थे।
ये भी पढ़ें- Delhi Assembly: मोहन सिंह बिष्ट को बनाया जाए डिप्टी स्पीकर, CM रेखा गुप्ता पेश करेंगी प्रस्ताव
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
42 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
14 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
17 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
19 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
20 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
21 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
23 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines