मैं चिल्लाता रह गया...; Metro में साड़ी फंसने के बाद मां के साथ क्या हुआ, 10 साल के बेटे ने सुनाई दर्दनाक कहानी

Delhi Metro Accident Eye Witness: मेरी आंखों के सामने मां की मौत हो गई और मैं कुछ नहीं कर पाया। 10 साल के बच्चे ने मां के साथ हुए हादसे की कहानी सुनाई तो सभी की आंखें भर आईं।

Delhi Metro Accident Eye Witness

Delhi Metro Accident Eye Witness

Delhi Metro Accident Eye Witness Told Horrible Story: मां मुझे लेने के लिए उतरी थी, अचानक दरवाजा बंद हो गया। मां की साड़ी फंस गई थी। वह उसे खींच कर निकालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन साड़ी फटी भी नहीं। अचानक मेट्रो चल पड़ी और मां उसके साथ घिसटती चली गई। मां का सिर जोर से प्लेटफार्म पर लगा। वह मेरी तरफ देख रही थी। मैं चिल्लाता रहा, प्लेटफार्म पर दौड़ता रहा। मां को बचाने के लिए पटरी पर भी कूदा, लेकिन मैं उसे बचा नहीं पाया। लोगों ने मुझे पटरी से ऊपर खींच लिया, लेकिन मां के लिए मैं कुछ नहीं कर पाया, देखते ही देखते मां की आंखें बंद हो गईं और वह हमें छोड़कर चली गई। 10 साल के बच्चे ने मां के साथ हुए दिल दहला देने वाले हादसे और उस खौफनाक मंजर की कहानी सुनाई तो मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या हुआ था 14 दिसंबर की दोपहर को?

दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में साड़ी फंसने से जान गंवाने वाली नांगलोई निवासी रीना के पति की 9 साल पहले मौत हो गई थी। एक बेटे और बेटी का पालन-पोषण करने के लिए वह सब्जी की रेहड़ी लगाकर गुजारा कर रही थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 14 दिसंबर की दोपहर को रीना बेटे को लेकर मेरठ जाने के लिए निकली थी। उसे भांजे की शादी अटैंड करनी थी। इंद्रलोक स्टेशन पर मेट्रो पकड़ने लगी तो बेटा पीछे छूट गया। उसे लेने के लिए वह मेट्रो से बाहर आ गई, लेकिन दरवाजा बंद हो गया। रीना की साड़ी उसमें फंस गई। इसके बाद जो हुआ प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने अपनी आंखों से देखा। लोग चिल्लाते रह गए। रीना का बेटा रोता रह गया, लेकिन जब तक मेट्रो रुकी, देर हो चुकी थी। रीना मौत के मुंह में जा चुकी थी। 3 दिन चले इलाज के बाद 17 दिसंबर की सुबह रीना ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ