Delhi Metro 5G Facility: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) अपने 50-60 लाख यात्रियों का सफर आसान करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। डीएमआरसी ने कई तरह की सुविधाएं लोगों को दी भी हैं, जिससे उनका सफर आसान हुआ है।
दरअसल, मेट्रो यात्रियों का सफर आसान हो, समय कम लगें और किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए, इसकी लगातार कोशिश कर रहता रहता है। इसी कड़ी में डीएमआरसी ने मेट्रो यात्रा के दौरान लोगों को कॉल ड्रॉप की असुविधा नहीं हो, इसके लिए 5 जी लाने की तैयारी की है। खासकर ऐसे मेट्रो स्टेशनों पर जहां पर अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन हैं, जिनकी संख्या 69 बताई जा रही है।
अंडरग्राउंड मेट्रो पर नहीं होगी कॉल ड्राप
डीएमआरसी दरअसल, दिल्ली के 69 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों पर 5G की सुविधा देने वाला है, जिससे यात्रियों को कॉल ड्राप की समस्या से नहीं जूझना पड़े। इसकी तैयारी भी तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में अब तक डीएमआरसी अपने 29 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों पर 5 जी की सुविधा अपग्रेड कर चुका है। इसके अलावा, बाकी बचे 40 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों पर इस बाबत काम तेजी से चल रहा है।
लोगों को फिलहाल मिल रही 4 जी सुविधा
गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो का कुल ऑपरेशनल नेटवर्क 400 किलोमीटर के आसपास है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो के सभी मेट्रो स्टेशनों पर पहले से ही 4 जी की सुविधा मिल रही है। यानी सभी कॉरिडोर समेत कुल 271 स्टेशन शामिल हैं, जहां पर 4 जी की सुविधा हासिल है।
2023 की शुरुआत से हो जाएगी समस्या दूर
दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, साल 2023 की शुरुआत से दिल्ली के 69 मेट्रो स्टेशनों पर 5 जी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए केबल समेत अन्य उपकरणों को बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि केबल बिछाने से अन्य काम 5-6 महीनों में पूरा हो जाएगा। समस्या यह है कि दिन में मेट्रो का परिचालन रहता है, ऐसे में यहां 5 जी को अपग्रेट करने का काम सिर्फ रात में ही किया जा सकता है। इस वजह से दिक्कत आ रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
7 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
8 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
11 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
13 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
13 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
14 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines