Delhi MCD Mayor Election : दिल्ली में 26 अप्रैल को होने वाले एमडीसी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव स्थगित हो गया। इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने भी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी कर दिया था। ऐसे में अब बड़ा सवाल उठता है कि तो फिर क्यों मेयर-डिप्टी मेयर का इलेक्शन स्थगित करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : Delhi MCD Result: गौतम गंभीर के वार्ड में चली झाड़ू, बिधूड़ी भी नहीं बचा पाए अपना किला
EC ने एक पत्र जारी कर कहा कि आयोग को दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव प्रस्तावित तारीख 26 अप्रैल को कराने में कोई आपत्ति नहीं है। इस बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को एक पत्र जारी कर चुनाव स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम का इनपुट नहीं मिलने की वजह से उन्होंने पीठासीन अधिकारी को नियुक्त करने के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल करना उचित नहीं समझा।
यह भी पढ़ें : Delhi Mayor Election 2024: Congress ने क्यों दिया AAP को समर्थन, क्या हैं इसके सियासी मायने?
उपराज्यपाल ने पत्र जारी कर क्या कहा
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति और मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री को पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे उनके कार्यालय ने 22 अप्रैल को टिप्पणियों के साथ वापस कर दिया था। चूंकि, मुख्यमंत्री वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में मैं मुख्यमंत्री से इनपुट के अभाव में पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के लिए प्रशासक के रूप में अपनी शक्ति का प्रयोग करना उचित नहीं समझता हूं। एलजी पत्र में यह भी कहा गया कि मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर अगले मेयर चुनाव तक अपने पद पर बने रहेंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
1 hr agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
12 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
17 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
17 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
18 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
21 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines