---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Delhi MCD Result: गौतम गंभीर के वार्ड में चली झाड़ू, बिधूड़ी भी नहीं बचा पाए अपना किला

Delhi MCD Result: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। 15 साल से एमसीडी पर काबिज बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है। 250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों […]

---विज्ञापन---

Delhi MCD Result: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। 15 साल से एमसीडी पर काबिज बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है। 250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है।

दिल्ली MCD चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को I Love You Too… कहा है। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को भी धन्यवाद दिया और कहा कि आप सभी का शुक्रिया कि आपने अपने बेटे और भाई को दिल्ली की सफाई की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा और आपका प्यार मिला।

---विज्ञापन---

गौतम गंभीर के वार्ड में हारी भाजपा

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता वार्ड नंबर 141 राजेंद्र नगर में रहते हैं। पूर्व क्रिकेटर और भाजपा के सांसद गौतम गंभीर के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी इसी वार्ड में रहते हैं। यहां से भाजपा की प्रत्याशी मनिका निश्चल चुनाव हार गईं। आम आदमी पार्टी की आरती चावला ने जीत हासिल की। बीजेपी सांसद बिधूड़ी भी अपने वार्ड में पार्टी को जीत नहीं दिला सके। दिल्ली के वार्ड नंबर 178 तुगलकाबाद में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी रहते हैं। यहां भाजपा को झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी पुष्पा बिधूड़ी को आम आदमी पार्टी की सुगंधा ने हरा दिया।

अजय माकन के वार्ड में BJP जीती

उधर दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता अजय माकन वार्ड नंबर 96 राजौरी गार्डन में भाजपा को जीत मिली है। यहां से कांग्रेस की वंदना सिंह और आप की प्रिया चंदेला को भारतीय जनता पार्टी की शशि तलवार ने हरा दिया।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 07, 2022 04:14 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola