Delhi MCD Election 2022: मतदान से पहले हुआ दंगल, निगम प्रत्याशी व उसके बेटे से मारपीट, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

मारपीट का वीडियो ग्रेब
Edited By Amit Kasana

मारपीट का वीडियो ग्रेब
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव का माहौल है। यहां सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने में लगी है। इसी बीच विभिन्न पार्टियां आपस में आरोप-प्रत्यारोप कर रहीं हैं। रविवार को मयूर विहार इलाके में एक टीवी डिबेट में बीजेपी प्रत्याशी व उनके बेटे के साथ जमकर मारपीट हुई।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1594199992226308096?s=20&t=EfNx9gvMoZXW6dsJFbLuiA
दरअसल, एक टीवी डिबेट चल रही थी। इस दौरान दो पक्षों में बहस हो गई। दोनों पक्ष से गुस्साए लोग आपस में मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि भीड़ ने मयूर विहार से BJP उम्मीदवार बिपिन बिहारी सिंह के बेटे के साथ मारपीट की। जब इस दौरान बिपिन बिहारी अपने बेटे को बचाने लगे तो उन पर भी लात-घूंसे बरसाए गए।
बता दें दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 250 सीटों पर मतदान होना है। इन सभी सीटों पर 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और इसका रिजल्ट 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। बीते 14 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन था। वहीं, 19 नवंबर को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। कुल 250 सीट पर 2000 से अधिक लोगों ने नामांकन किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: