Delhi Chunav Exit Poll 2024 LIVE Updates: BJP को झटका, एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया!  

Delhi Lok sabha Election Exit Poll Result 2024 LIVE Updates: दिल्ली में सात लोकसभा सीट हैं, 2019 लोकसभा चुनाव में राजधानी की सभी सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचे थे।

चुनाव एग्जिट पोल 2024 लाइव अपडेट

चुनाव एग्जिट पोल 2024 लाइव अपडेट

Delhi Exit Poll 2024 LIVE: दिल्ली में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। न्‍यूज24 टुडेज चाणक्या लोकसभा Analysis के एग्जिट पोल में यहां कुल सात में से 6± सीटें बीजेपी को मिलने का अनुमान है। वहीं, 1± सीट पर कांग्रेस और उसके समर्थक पार्टी को मिलेगी। एग्जिट पोल के आंकड़ो के अनुसार दिल्ली में NDA को लगभग 52% और कांग्रेस और आप के गठबंधन को करीब 44 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें दिल्ली में 25 मई को छठे चरण में वोटिंग हुई थी। इस बार दिल्ली की सात सीटों पर कुल 58.03 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 60.60 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में 7 चरण में मतदान हुआ था। इस बार देश भर के कुल 543 सांसद 18वीं लोकसभा का गठन करेंगे। दिल्ली में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर सबकी नजर होगी। इस सीट पर बीजेपी ने मनोज तिवारी को टिकट दिया है, वह अकेले सांसद हैं जिन्हें दोबारा उम्मीवार बनाया गया। जबकि दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूडी, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा और डॉ हर्षवर्धन का चांदनी चौक से बीजेपी ने टिकट काट दिया था।

विज्ञापन
NDA INDI Alliance Others
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA 6± 1±
India TV-CNX 6 1
TV9-POLSTRAT-PEOPLE’S INSIGHT 7 0 0
Aaj Tak-My Axis 6-7 0-1 0

2019 में सातों सीटों पर जीती थी भाजपा

साल 2019 लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक लोकसभा सीट से बीजेपी के डॉ. हर्षवर्धन चुनाव जीते थे। उन्हें 5,19,055 वोट मिले थे। वहीं, पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पिछले चुनाव में बीजेपी की टिकट पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने 696156 वोट पाकर जीत हासिल की थी। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी को 7,85,262 वोट मिले थे। उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर हंसराज हंस को 8,48,663 वोट मिले थे और वह चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचे थे।

जीते हुए सांसदों का काटा गया था टिकट  

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर रमेश बिधूड़ी और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर प्रवेश वर्मा चुनाव जीते थे। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की मीनाक्षी लेखी चुनाव जीती थीं। उन्हें कुल 5.3 लाख वोट मिले थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ