हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने, बैग में भरकर लाहौरी गेट से फरार

दिल्ली में 4 बदमाशों में बड़ी लूटपाट को अंजाम दिया है और कार में बैठकर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में आधी से ज्यादा दिल्ली को सील कर दिया गया है और लाहौरी गेट से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं.

विज्ञापन
लूटरों की धरपकड़ के लिए दिल्ली पुलिस ने कई इलाकों में नाकेबंदी कर दी है. (Credit-ANI)

दिल्ली में लाहौरी गेट इलाके में आज बड़ा लूटकांड हुआ है. 4 बदमाश दफ्तर में घुसकर गन पॉइंट पर कर्मचारी को डरा धमका कर 2.30 करोड़ रुपये लूट ले गए. बदमाशों ने कर्मचारी को डराया धमकाया और अलमारी में रखा कैश अपने बैगों में भरकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि चारों आरोपियों के मुंह ढके हुए नहीं थे और वे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी कार में बैठकर फरार हुए है, यानी बदमाशों ने रेकी करके पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया है.

दिल्ली में 17 साल की छात्रा ने की खुदकुशी, स्कूल में खुद को लगाई आग, 3 पेज का सुसाइड नोट बरामद

बदमाशों के पीछे लगीं पुलिस की 4 टीमें

वारदात का पता चलते ही लाहौरी गेट थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान करने के लिए पूरे इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं. वहीं आरोपियों की धरपकड़ के लिए 4 टीमें बनाकर पूरी दिल्ली में फैला दी हैं. वारदातस्थल से लेकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक लगे कैमरों की चेकिंग जारी है. आरोपियों के चेहरे ढके नहीं थे तो पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों की शिनाख्त में समस्या नहीं आएगी.

विज्ञापन

प्लानिंग करके पैसा लूटने आए बदमाश

पुलिस का कहना है कि बदमाश ने पैसा लूटने की पूरी प्लानिंग की थी. इसके लिए उन्होंने दफ्तर की रेकी भी की थी. प्लानिंग के तहत 4 बदमाश रकम लूटने के लिए लाहौरी गेट पहुंचे. एक साथ कार में फरार होन के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास तैयार खड़ा था. पैसा लूटने के बाद चारों रेलवे स्टेशन पहुंचे और कार में बैठकर फरार हो गए. चारों बदमाश पहले दफ्तर में घुसे और कर्मचारी की कनपटी पर बंदूक तान दी. डरा धमकाकर उन्होंने कर्मचारी से कैश का सुराग ले लिया.

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 14 घंटे चला रेस्क्यू; 2 की मौत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola