दिल्ली में 17 साल की छात्रा ने की खुदकुशी, स्कूल में खुद को लगाई आग, 3 पेज का सुसाइड नोट बरामद

दिल्ली के शहादरा में आज दिल दहला देने वाली घटना हुई. 17 साल की नाबालिग लड़की ने स्कूल ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली. घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं पुलिस ने केस दर्ज करके सुसाइड करने की वजह तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

delhi school | girl suicide | suicide note

दिल्ली पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है. (Credit-AI)

दिल्ली में 17 साल की छात्रा ने आत्मदाह करके सुसाइड कर लिया है. घटना शहादरा में कृष्णा नगर इलाके के सर्वोदय बाल विद्यालय की है. छात्रा ने स्कूल में ही खुद को आग लगाई और जान दे दी. बुरी तरह झुलसी लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटनाक्रम को देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया और छात्रों में अफरा-तफरी मच गई. मामले की सूचना स्कूल स्टाफ ने पुलिस को दी तो जानकारी मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर स्थिति को संभाला. वहीं पुलिस ने एंबुलेंस से शव को अस्पताल पहुंचाया. कहा जा रहा है कि लड़की स्कूल में अपने साथ पेट्रोल लेकर आई थी.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ