दो हमलों में बचा, तीसरे अटैक में मार डाला, बहन को परेशान करने वाले से ऐसे लिया बदला

दिल्ली के कंझावला इलाके में 22 साल पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक दीपक दो बार जानलेवा हमलों से बच निकला था, लेकिन तीसरी बार साजिशकर्ताओं ने उसे स्कॉर्पियो से कुचल दिया. पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता पवन समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Crime.peg
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में 22 साल पुरानी रंजिश को लेकर एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. आरोपियों ने 45 वर्षीय दीपक डबास को ठिकाने लगाने के लिए एक के बाद एक तीन बार जानलेवा साजिश रची. दो बार हमले में बाल-बाल बचे दीपक को आखिरकार तीसरी बार स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर मार डाला गया. दिल्ली पुलिस ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश करते हुए मुख्य साजिशकर्ता पवन उर्फ जगपाल डबास (45) समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

22 साल पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरी साजिश के पीछे 22 साल पुरानी रंजिश थी. मुख्य आरोपी पवन का आरोप था कि दीपक ने सालों पहले उसकी बहन को परेशान किया था. इसी का बदला लेने के लिए पवन ने दीपक की हत्या की पूरी रूपरेखा तैयार की. साजिशकर्ताओं ने सबसे पहले दीपक के भाई के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की, लेकिन दीपक बच गया. इसके बाद 2 जुलाई को माजरा डबास इलाके में जब दीपक स्कूटी से जा रहा था, तब एक हुंडई i10 कार से उसे टक्कर मार दी गई ताकि मामला एक्सीडेंट लगे, लेकिन इस हमले में भी वह बच गया.

Advertisment

लगातार दो बार नाकाम रहने के बाद साजिशकर्ताओं ने 16 जुलाई को तीसरा हमला किया. कंझावला के चांदपुर माजरा के पास एक खेत में दीपक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (SUV) से बेरहमी से कुचल दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, यह हत्या 2 जुलाई को हुई एक हत्या के प्रयास के बाद हुई, जब एक हुंडई आई10 ने कथित तौर पर जानबूझकर उनकी स्कूटर को टक्कर मारी थी.

पवन और दीपक के बीच लंबे समय से विवाद

पुलिस के अनुसार, इस घटना का मकसद पवन और दीपक के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद से जुड़ा था. पुलिस ने इस दुश्मनी को दो दशक से भी अधिक पुराना बताया है और कहा है कि यह पवन की बहन से संबंधित आरोपों से जुड़ी हुई है. रोहिणी के डीसीपी शशांक जायसवाल के मुताबिक, मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. जांच के दौरान सीसीटीवी, कार रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक-एक कर पूरी कड़ी जोड़ी।

2 जुलाई वाले फर्जी एक्सीडेंट के आरोपी सागर उर्फ काला को पुलिस ने 17 जुलाई को गिरफ्तार किया. वारदात में इस्तेमाल हुंडई i10 कार उपलब्ध कराने वाला अतुल उर्फ मोंटी भी पकड़ा गया. मुख्य आरोपी पवन को पनाह देने और छिपाने के आरोप में साहिल को 22 जुलाई को पकड़ा गया. 16 जुलाई की वारदात के लिए स्कॉर्पियो का इंतजाम करने वाला प्रिंस उर्फ टीली 26 जुलाई को गिरफ्तार हुआ. मुख्य साजिशकर्ता पवन उर्फ जगपाल डबास 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दोनों गाड़ियां और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ