Delhi Kalkaji Assembly Election Result 2025: कालकाजी सीट पर CM आतिशी की जीत

LIVE Delhi कालकाजी Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज सामने आएंगे। ऐसे में राजधानी की हॉट सीटों में से एक कालकाजी पर आखिर किसकी जीत होगी? पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें न्यूज 24 के साथ…

delhi Kalkaji election results 2025

Live Delhi Kalkaji Assembly Election Result 2025: 5 फरवरी 2025 को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। जिसके नतीजे धीरे धीरे सामने आ रहे हैं। दिल्ली की सबसे हॉट सीटों में कालकाजी विधानसभा सीट का नाम भी शामिल है। इस सीट पर सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला था। कालकाजी सीट पर सीएम आतिशी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 900 से ज्यादा वोटों से BJP के रमेश बिधूड़ी को शिकस्त दे दी है।

विज्ञापन

कालकाजी विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

कालकाजी विधानसभा सीट नाम पार्टी
जीत आतिशी AAP
हार रमेश बिधूड़ी BJP

कालकाजी का त्रिकोणीय मुकाबला

कालकाजी विधानसभा सीट पर इस बार 3 बड़ी पार्टियों ने 3 दिग्गज उम्मीदवारों को मौका दिया था। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशि मार्लेना को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। तो वहीं बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से टिकट दिया था। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने अल्का लांबा को अपना चुनावी उम्मीदवार घोषित किया था।

विज्ञापन

BJP ने जीता था पहला चुनाव

1992 में दिल्ली विधानसभा बनने के बाद 1993 में राजधानी में चुनाव हुए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली में जीत का परचम फहराया था। कालकाजी से बीजेपी नेता पूर्णिमा सेठी ने जीत हासिल की थी। हालांकि 1993 के बाद बीजेपी न तो दिल्ली में वापसी कर सकी और न ही कालकाजी में जीती।

विज्ञापन

कालकाजी विधानसभा सीट का इतिहास

साल विजेता पार्टी
1993 पूर्णिमा सेठी BJP
1998 – 2008 सुभाष चोपड़ा कांग्रेस
2013 हरमीत सिंह शिरोमणि अकाली दल
2015 अवतार सिंह AAP
2020 आतिशी मार्लेना AAP

कालकाजी में AAP का दबदबा

कालकाजी विधानसभा सीट के सियासी समीकरणों की बात करें तो दक्षिणी दिल्ली में मौजूद इस सीट पर AAP की कड़ी पकड़ है। 2015 से इस सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में AAP नेता अवतार सिंह ने यहां से जीत हासिल की थी। वहीं 2020 में आतिशी मार्लेना यहां से विधायक बनीं थी। आतिशी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। हालांकि इस बार आतिशी की जीत की राह आसान नहीं होने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ