Delhi Kalkaji Assembly Election Result 2025: रमेश बिधूड़ी को करारी शिकस्त, 989 वोटों से जीतीं आतिशी

Delhi Kalkaji Assembly Election Result 2025 :आम आदमी पार्टी की ओर से आतिशी ने 2019 में पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एक साल बाद ही उन्होंने 2020 में कालकाजी सीट से विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई और जीत हासिल की।

Delhi Kalkaji Election Results 2025

Delhi Kalkaji Election Results 2025

LIVE Delhi Kalkaji Chunav Results 2025 Latest News Updates : कालकाजी सीट से सीएम आतिशी चुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने 989 वोटों से बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को हराया है। दिल्ली की हॉट सीटों में शुमार कालकाजी सीट पर उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। छठे राउंड के बाद दोपहर 12 बजे तक बीजेपी के रमेश बिधुड़ी 25792 वोटों के साथ आप प्रत्याशी और दिल्ली की सीएम आतिशी से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की अलका लांबा को 2328 वोट मिले हैं। लेकिन बाद में बाजी पलट गई और आतिशी चुनाव जीत गई हैं।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दोबारा सीएम आतिशी को कालकाजी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उतारा था। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा को अपना उम्मीदवार बनाया था।

विज्ञापन

कौन हैं आतिशी?

आम आदमी पार्टी की ओर से आतिशी ने 2019 में पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एक साल बाद ही उन्होंने 2020 में कालकाजी सीट से विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई और जीत हासिल की। 2023 में वह अरविंद केजरीवाल की सरकार मंत्री बनीं और सालभर में ही दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गईं। आतिशी को अरविंद केजरीवाल का करीबी और विश्वासपात्र माना जाता है। आप ने एक बार फिर आतिशी पर विश्वास जताया और उन्हें कालकाजी से अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

कौन हैं रमेश बिधूड़ी?

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश बिधूड़ी पेशे से वकील हैं। वे साल 1993 से राजनीति में एक्टिव हैं। वे पहली बार साल 2003 में विधायक बने थे और फिर लगातार तीन बार तुगलकाबाद से विधायक रहे। साल 2014 में रमेश बिधूड़ी सांसद बने और 2019 में भी उन्होंने दक्षिणी दिल्ली में अपना दबदबा कायम रखा। इस बार भाजपा ने सीएम आतिशी के खिलाफ उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

कौन हैं अलका लांबा?

अलका लांबा ने छात्र नेता के रूप में राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। साल 1995 में वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनी थीं। उन्होंने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभाई थी। साल 2015 में अलका लांबा आप के टिकट पर विधायक बनी थीं। फिर उन्होंने साल 2020 में कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने इस बार उन्हें सीएम आतिशी के खिलाफ कालकाजी से चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

जानें 2025 में कौन-कौन उम्मीदवार?

प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम नतीजा
आतिशी आप जीत
रमेश बिधूड़ी बीजेपी हारे
अलका लांबा कांग्रेस हारे

2020 में क्या रहा कालकाजी का चुनावी नतीजा?

विज्ञापन
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम वोट वोटिंग प्रतिशत
आतिशी आप 55897 52.56
धर्मबीर सिंह बीजेपी 44504 41.84
शिवानी चोपड़ा कांग्रेस 4965 4.67

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ