Gurugram-Rewari Highway: अब 45 मिनट का सफर सिर्फ 10 मिनट में, जुलाई से शुरू होने जा रहा है द्वारका एक्सप्रेसवे से केएमपी एक्सप्रेसवे का नया लिंक

Gurugram-Rewari Highway Update: गुरुग्राम-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्वारका एक्सप्रेसवे से केएमपी तक का 10 किलोमीटर हिस्सा जुलाई से खुल जाएगा. इससे 45 मिनट का सफर मात्र 10 मिनट में पूरा होगा और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा.

Gurugram-Rewari Highway Update

शुरू होने वाला है गुरुग्राम-रेवाड़ी का लिंक. (Image: AI)

मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • गुरुग्राम-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे तक का 10 किलोमीटर लंबा हिस्सा तैयार हो गया है.
  • 10 किलोमीटर लंबा सयह लिंक हाईवे अगले महीने यानी जुलाई को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.
  • इस नए लिंक के शुरू होने से 45 मिनट का रास्ता महज 10 मिनट में पूरा हो सकेगा.
  • माना जा रहा है कि नए लिंक के शुरू होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर से भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा.

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सफर को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. गुरुग्राम-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे तक का 10 किलोमीटर लंबा हिस्सा आने वाले जुलाई के महीने से आम जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसे चालू करने की सभी अंतिम प्रशासनिक तैयारियां तेजी से शुरू कर दी हैं. सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और सुरक्षा मानकों से जुड़ी जरूरी जांच भी सफलतापूर्वक हो चुकी है.

विज्ञापन

45 मिनट की दूरी अब चंद मिनटों में होगी पूरी

माना जा रहा है कि इस नए 10 किलोमीटर लंबे हाईवे लिंक के शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा समय की बचत के रूप में मिलेगा. वर्तमान समय में इस दूरी को तय करने के लिए वाहन चालकों को खराब रास्तों और ट्रैफिक के कारण आधे से पौन घंटे (करीब 45 मिनट) का समय लग जाता है. लेकिन जुलाई से यह नया रास्ता खुलते ही लोग इस सफर को मात्र 8 से 10 मिनट में आसानी से पूरा किया जा सकेगा. इसके अलावा, गांव हरसरू के पास चल रहा सीवर लाइन शिफ्टिंग का अंतिम काम भी अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गाड़ियों का भारी दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा.

विज्ञापन

इन गांवों और नए सेक्टरों की चमकेगी किस्मत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनएचएआई (NHAI) के परियोजना निदेशक योगेश तिलक के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे हिस्से के चालू होने से गुरुग्राम के दर्जनों ग्रामीण इलाकों और नए विकसित हो रहे रिहायशी सेक्टरों के लाखों लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा. इस कनेक्टिविटी से प्रमुख रूप से:

लाभान्वित होने वाले मुख्य गांव: हरसरू, वजीरपुर, गढ़ी, साढ़राणा, चंदू, हमीरपुर, हयातपुर, ढोरका, भांगरौला और झुंडसराय.

विज्ञापन

लाभान्वित होने वाले नए सेक्टर: सेक्टर-88, 88A, 89, 90, 91, 92, 93, 95 से लेकर सेक्टर-98 तक के सभी रहवासियों को अब सीधा रास्ता मिलेगा.

औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा: आईएमटी (IMT) मानेसर के नए औद्योगिक सेक्टरों, फरुखनगर और झज्जर की तरफ आने-जाने वाले व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

गुरुग्राम से रेवाड़ी तक तैयार हो जाएगा वैकल्पिक रूट

गुरुग्राम से रेवाड़ी के बीच पीक आवर्स के दौरान 45 किलोमीटर का सफर तय करने में फिलहाल दो से तीन घंटे का समय बर्बाद हो जाता है, जबकि सामान्य तौर पर इसमें सवा घंटे से ज्यादा का समय नहीं लगना चाहिए. इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए इस पूरे नए हाईवे का निर्माण किया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर रेवाड़ी तक के पूरे 43 किलोमीटर लंबे हिस्से को इसी साल सितंबर 2026 तक पूरा करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है. इसके चालू होते ही दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर निर्भरता खत्म हो जाएगी और यात्रियों के पास रेवाड़ी जाने के लिए एक शानदार और बेहद तेज विकल्प मौजूद होगा.

नए लिंक से होगा काफी फायदा

विज्ञापन
  • इन एक्सप्रेसवे के हिस्से के शुरू होने से न सिर्फ वाहन चालकों बल्कि कई गांवों और सेक्टरों को भी फायदा मिलेगा.
  • इन इलाकों में रियल एस्टेट के दामों में अच्छा खासा इजाफा होगा.
  • पीक आवर में लगने वाला घंटों के जाम से मुक्ति मिलेगी.

यह भी पढ़ें:Barrier Free Toll: करनाल से गुजरने वालों के लिए खुशखबरी! देश का चौथा और हरियाणा का

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ