हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली के GTB अस्पताल में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बेड पर लेटे मरीज को दिनदहाड़े भूना

Delhi GTB Hospital Patient Shot Dead : दिल्ली के सरकारी अस्पताल में एक मरीज को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया। हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाई, जिससे मरीज की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
(File Photo)

Delhi Murder Case : राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकारी अस्पताल में एडमिट एक मरीज को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

GBT अस्पताल में हुई गोलीबारी

शाहदरा के जीटीबी अस्पताल में यह घटना घटी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, रियाजुद्दीन नाम का एक व्यक्ति 23 जून को पेट के इन्फेक्शन की समस्या को लेकर GTB हॉस्पिटल में एडमिट हुआ था। एक 18 साल का युवक रविवार शाम 4 बजे अस्पताल में दाखिल हुआ और मरीज रियाजुद्दीन पर गोलियां चला दीं। गोली लगते ही मरीज रियाजुद्दीन (32) की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : 24 साल की Lady Don का CCTV फुटेज; ‘ब्वॉयफेंड’ को 40 गोलियां मरवाई, जानें कैसे फंसाया था हुस्न के जाल में?

मरीजों में मची अफरातफरी

मृतक की उम्र 32 साल बताई जा रही है, जो दिल्ली के खजूरी इलाके का रहने वाला था। अस्पताल में गोली की आवाज सुनकर मरीजों और स्टाफ में अफरातफरी मच गई। इस मामले को लेकर स्टाफ ने पीसीआर को फोन किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : ‘हां, हमने उसे 15 गोलियां मारी…’; गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली दिल्ली के बर्गर किंग में फायरिंग-मर्डर की जिम्मेदारी

मामले की जांच कर रही पुलिस

जिस वार्ड में गोली चली थी, उसे पुलिस ने खाली करा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। वहीं, इस जानकारी मिलते ही मरीज के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक का किसी से विवाद तो नहीं था। हालांकि, अभी तक आरोपी का कोई अता-पता नहीं है।

जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

इस घटना को लेकर शाहदरा के एडिशनल डीसीपी विष्णु शर्मा ने बताया कि शाम करीब 4:20 बजे जीटीबी अस्पताल के वार्ड नंबर 24 से एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें सूचना दी गई थी कि किसी ने एक मरीज को गोली मारकर फरार हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम यहां आई और पाया कि मरने वाले व्यक्ति का नाम रियाजुद्दीन था और वह खजूरी खास का रहने वाला था। पांच खाली गोली के खोखे मिले हैं। कोई रंजिश थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगालकर आरोपी की पहचान की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें