LIVE Delhi Greater Kailash Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होना शुरू हो चुके हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी की शिखा राय ने आप के सौरभ भारद्वाज को 3139 वोटों से हरा दिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। ग्रेटर कैलाश सीट पर इस बार आप, कांग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। ग्रेटर कैलाश दिल्ली की हॉट सीटों में शुमार है। इस सीट से आप ने इस बार अपने मंत्री सौरभ भारद्वाज पर फिर से दांव खेला था।
ग्रेटर कैलाश सीट नई दिल्ली लोकसभा इलाके के अंतर्गत आती है। जनरल कैटेगरी की यह सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी। इस इलाके में पंजाबी, बंगाली और वैश्य समुदाय के वोटर निर्णायक हैं। इस विधानसभा सीट पर सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की संख्या अच्छी मानी जाती है। चितरंजन पार्क इलाके को मिनी बंगाल के नाम से जाना जाता है।
जीत-हार में इस इलाके के अलावा कॉलोनी में रहने वाले मतदाता अहम भूमिका निभाते हैं। इस इलाके में बड़े-बड़े बिजनेस सेंटर, कई कंपनियों के शॉपिंग मॉल्स और शैक्षिक संस्थान भी हैं। वहीं, पंचशील विहार, पंचशील एन्क्लेव, पंचशील पार्क, ग्रेटर कैलाश पार्ट-1, पार्ट-2, खिड़की एक्सटेंशन, शेख सराय फेज-1 के इलाके इसी सीट के अंतर्गत आते हैं।
2020 में आप जीती
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर साल 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के कैंडिडेट सौरभ भारद्वाज ने जीत का परचम लहराया था। 7 प्रत्याशियों में से मुख्य मुकाबला सौरभ भारद्वाज और बीजेपी की उम्मीदवार शिखा राय के बीच था। सौरभ भारद्वाज को 60372 और शिखा राय को 43563 वोट मिले थे। 16809 वोटों से सौरभ ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस सिर्फ 3339 वोटों पर सिमट गई थी।
इस सीट पर कुल मतदाता 187873 हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या 98891 और महिलाओं की संख्या 88973 हैं। थर्ज जेंडर्स के वोटों की संख्या 9 हैं।
2025 के उम्मीदवार
| पार्टी | प्रत्याशी | नतीजा |
| आप | सौरभ भारद्वाज | – |
| बीजेपी | शिखा राय | – |
| कांग्रेस | गर्वित सिंघवी | – |
2020 का चुनाव परिणाम
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट | वोटिंग प्रतिशत |
| सौरभ भारद्वाज | AAP | 60372 | 55.92 |
| शिखा रॉय | BJP | 43563 | 40.35 |
| सुखबीर सिंह पंवार | Congress | 3339 | 3.09 |
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
11 mins agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
5 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
19 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
19 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
21 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
22 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines