LIVE Delhi Greater Kailash Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होना शुरू हो चुके हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी की शिखा राय ने आप के सौरभ भारद्वाज को 3139 वोटों से हरा दिया है। दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हो रही है।
राजधानी की ग्रेटर कैलाश सीट हाॅट सीटों में से एक हैं। इस सीट पर बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आम आदमी पार्टी ने यहां से मंत्री सौरभ भारद्वाज को चौथी बार मैदान में उतारा था। वहीं बीजेपी ने शिखा राय और कांग्रेस ने गर्वित सिंघवी पर दांव खेला था। आइये जानते हैं कौन हैं सौरभ भारद्वाज जो चौथी बार इस सीट से मैदान में हैं।
जानें कौन हैं सौरभ भारद्वाज
आप ने ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज को चौथी बार प्रत्याशी बनाया है। वे फिलहाल आप सरकार में मंत्री हैं। दिल्ली आबकारी नीति मामले में जब आप की सीनियर लीडरशिप जेल में थी, तब आतिशी के साथ मोर्चा संभालने वालों में सौरभ भारद्वाज ही थे जो पार्टी के साथ-साथ मीडिया को भी संभाल रहे थे। सौरभ भारद्वाज केजरीवाल के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं। दिल्ली के रहने वाले सौरभ भारद्वाज 12 दिसंबर 1979 को जन्मे। उनकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। उन्होंने कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने किसी फर्म में नौकरी भी की। भारद्वाज ने केजरीवाल के साथ राजनीतिक सफर की शुरूआत की।
बीजेपी की शिखा राय में कितना दम?
शिखा राय ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट के वार्ड नंबर 173 से दूसरी बार पार्षद हैं। इसके अलावा 2023 में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी थीं। शिखा राय पेशे से वकील हैं। वह दिल्ली की प्रदेश इकाई में मंत्री, महामंत्री, उपाध्यक्ष के अलावा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रही हैं। 2013 में कस्तूरबा नगर सीट और 2020 में ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ चुकी है। 2011 में वह लाल चैक पर तिरंगा झंडा भी फहरा चुकी हैं।
कांग्रेस के गर्वित राय दे रहे कड़ी टक्कर
कांग्रेस ने ग्रेटर कैलाश से युवा नेता गर्वित राय को मैदान में उतारा है। गर्वित ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की। वे सबसे पहले एनएसयूआई में रहे। इसके बाद वे दिल्ली युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। पार्टी ने इस बार उनको ग्रेटर कैलाश से प्रत्याशी बनाया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
11 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
13 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
15 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines