दिल्ली में ऑटो रिक्शा वालों के लिए नया रूल, नहीं लगाया ये सिस्टम तो सरकार लेगी कड़ा एक्शन
Author: Khushbu Goyal
Sep 16, 2023 12:25 PM IST
दिल्ली सरकार ने ऑटो रिक्शा वालों के लिए नया नियम बनाया है, जिसे लागू कर दिया गया है। आदेशों का पालन नहीं करने पर कड़ा एक्शन लेने की चेतावनी भी दी गई है। मामला ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) से जुड़ा है। ऑटो रिक्शा वालों को यह सिस्टम अपने वाहनों में लगाना होगा। ऐसा नहीं करने पर ड्राइवरों को कार्रवाई और सजा भुगतनी पड़ सकती है। परिवहन विभाग ने लिखित आदेश जारी करके ड्राइवरों को अलर्ट कर दिया है।
यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 300KM दौड़ेगा Electric Scooter; कीमत और फीचर्स इतने खास, जानकर खरीदने जरूर जाएंगे
DIMTS लगाएगी और जांचेगी ऑटो में सिस्टम
मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि ऑटो वाले मीटर बॉक्स के अनुसार किराया नहीं वसूलते। यह तय की गई दूरी के मुताबिक किराया दिखाता है, लेकिन ऑटो वाले अपनी मर्जी का किराया वसूलते हैं। इसके चलते परिवहन विभाग की ओर से यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने शहर में दौड़ने वाले 90 हजार ऑटो में GPS लगाने की जिम्मेदारी दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (DIMTS) लिमिटेड को सौंपा है।
यह भी पढ़ें: सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वालों के बारे में बाबा रामदेव ने कही बड़ी बात, बोले- उनका तो…
फिटनेस सर्टिफिकेट का अहम हिस्सा होगा GPS
साथ ही आदेश दिए गए हैं कि जिन ऑटो में सिस्टम पहले से लगा है, अधिकारी उनकी जांच करें कि वे सही तरीके से काम कर रहे हैं या न हीं। अगर वे काम नहीं कर रहे तो ऑटो वालों को उन्हें बदलवाने को कहा जाए। कंपनी की ओर से ही ऑटो को फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाता है। इस दौरान ऑटो में लगे उपकरणों की जांच होती है। इस प्रक्रिया के तहत GPS सिस्टम की वर्किंग जांचने के आदेश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: क्या है CRPC की धारा 144, जो नोएडा में लागू; जानिए इस सेक्शन के बारे में सब कुछ
फेडरेशन ने नए आदेशों को उत्पीड़न बताया
नियमों के अनुसार, 5 साल पुराने ऑटो के लिए हर 2 साल में फिटनेस सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है। रिकॉर्ड के मुताबिक, इस समय दिल्ली में करीब 10 हजार ऑटो वाले इंटरनेट वाले सिम कार्ड और उनके जरिए GPS सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। यह सिस्टम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वहीं NCR ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के दिल्ली अध्यक्ष NS मंसूरी ने कहा इसे अनावश्यक उत्पीड़न बताया, क्योंकि उनके मुताबिक GPS ऑटो वालों के लिए फायदेमंद नहीं।