सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वालों के बारे में बाबा रामदेव ने कही बड़ी बात, बोले- उनका तो...

Baba Ramdev

Baba Ramdev

विज्ञापन

देश में सनातन धर्म को लेकर इन दिनों काफी विवाद हो रहा है। लगातार धर्म को लेकर बयानबाजी की जा रही है। इस विवाद में अब बाबा रामदेव भी कूद गए हैं। उन्होंने सनातन धर्म पर टिप्पणियां करने वालों को आड़े हाथों लिया है। वाराणसी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हुए एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बात करते हुए सनातन को गाली देने वालों को जमकर लताड़ा।

यह भी पढ़ें: SU-30 MKI Fighter Jets: IAF के बेड़े में शामिल होंगे 12 और सुखोई, खूबियां ऐसी कि दुश्मन का सिर चकरा जाए

विज्ञापन

काशी को ज्ञान और मोक्ष की नगरी बताया

बाबा रामदेव का कहना है कि जो लोग सनातन धर्म को गाली दे रहे हैं, 2024 में उनका मोक्ष होने वाला है। सनातन धर्म के खिलाफ काफी कुछ बोला जा रहा है, जो सही नहीं है। काशी शाश्वत, विद्या और मोक्ष नगरी है। अनादि और अनंत शिव उपासना का महातीर्थ है। इस नगरी में दिव्यता तो युगों से थी, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भव्यता प्रदान करके इसे नया स्वरूप दिया है, इसलिए यह नगर दुनिया के आकर्षण का केंद्र है।

बिहार के मंत्री के बयान पर दी प्रतिक्रिया

बाबा रामदेव ने कहा कि काशी नगरी धर्म, ज्ञान और सबसे बड़े सनातन धर्म का मर्म है। इसका अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बता दें कि बाबा रामदेव ने यह स्टेटमेंट रामचरित मानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिया है। तुलना बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने की थी। उन्होंने कहा था कि 55 तरह के व्यंजन बनाकर उसमें पोटेशियम साइनाइड मिला दें तो क्या होगा, हिन्दू धर्म ग्रंथ का हाल भी ऐसा ही है। रामचरितमानस को लेकर मुझे आपत्ति है और जीवनभर रहेगी।

विज्ञापन

उदयनिधि और प्रकाश राज कर चुके टिप्पणी

बता दें कि इससे पहले मंत्री चंद्रशेखर हिन्दू धर्म ग्रंथ को समाज को बांटने वाला कह चुके हैं। उन्होंने मोहम्मद पैगंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म का केवल विरोध काफी नहीं, इसे खत्म कर दिया जाना चाहिए। डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं करना, बल्कि इसे मिटाना है। इसी तरह हमें सनात को भी जड़ से मिटाना होगा।

विज्ञापन

एक्टर प्रकाश राज ने भी सनातन को ‘तनातन’ कहकर अपमानित किया था। इसके बाद उन्होंने सनातन की तुलना डेंगू बुखार से कर दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ