दिल्ली सड़कों पर सफर करने वालों को राहत देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नई पहल शुरू की है. अब राजधानी में गाड़ी चलाते समय Google Maps और MapMyIndia के जरिए एक्सीडेंट जोन वाले एरिया की जानकारी पहले ही मिल सकेगी. इसके तहत वाहन चालकों को एक्सीडेंट प्रो जोन के पास पहुंचने पर अलर्ट मिलेगा, ताकि वे पहल से सतर्क हो जाएं और उसी हिसाब से ड्राइविंग कर सकें.
एक्सीडेंट जोन का पहले मिलेगा अलर्ट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस पहल का मकसद वाहन चालकों को ऐसे इलाकों के बारे में पहले से जानकारी देना है, जहां सड़क दुर्घटना का खतरा ज्यादा रहता है. Google Maps और MapMyIndia पर इन दुर्घटना संभावनित क्षेत्रों की जानकारी मिलने से ड्रावर्स समय रहते अपनी स्पीड कर कर सकेंगे और ज्यादा सावधान हो सकेंगे.
हर सड़क की स्पीड लिमिट भी दिखेगी
सड़क सुरक्षा से जुड़ी इस सुविधा के साथ डिजिटल मैपिंग प्लेटफॉर्म पर संबंधित सड़कों की निर्धारित अधिकतम स्पीड लिमिट भी दिखाई जाएगी. इससे वाहन चालकों को ये पता चल सकेगा कि जिस सड़ पर वे चल लहे हैं वहां अधिकतक कितनी स्पीड में गाड़ी चलाने की अनुमति है.
ये भी पढ़ें-अपडेट के बाद पुराना iPhone क्यों हो जाता है स्लो? Apple ने खुद बताया असली कारण, जानिए कैसे बढ़ाएं स्पीड
हादसों को कम करना है मकसद
इस पहल का मकसद सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और दिल्ली की सड़कों पर वाहन चालकों को ज्यादा सुरक्षित सफर उपलब्ध कराना है. दुर्घटना संभावित इलाके और वहां की स्पीड लिमिट की जानकारी पहले से मिलने पर ड्राइवर अपनी ड्राइविंग में जरूरी बदलाव कर सकेंगे.
Google India और MapMyIndia के साथ साझेदारी
ये नई पहल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने Google India और MapMyIndia से साझेादारी कर शुरू की है. इसके जरिए सड़क सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी डिजिटल मैपिंग प्लेटफॉर्म तक पहुंचाई जाएगी, जिससे वाहन चालकों को सफर के दौरान सही समय पर अलर्ट मिल सके.
स्मार्ट और जिम्मेदार ड्राइविंग को मिलेगा बढ़ावा
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक मुख्यालय) विजयंत गोयल आर्य का कहना है कि इसका उद्देश्य यात्रियों को समय पर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराकर सुरक्षित, जिम्मेदार और स्मार्ट ड्राइविंग को बढ़ावा देना है.
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर अब सिर्फ 120 मिनट में हटेगा विवादित कंटेंट! Instagram, YouTube और X यूजर्स पर क्या होगा असर?
संबंधित खबरें
15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
24 mins agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
4 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
8 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
9 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
9 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
13 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
14 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines