अपडेट के बाद पुराना iPhone क्यों हो जाता है स्लो? Apple ने खुद बताया असली कारण, जानिए कैसे बढ़ाएं स्पीड

क्या आपका आईफोन भी अपडेट के बाद पहल से धीमा चलने लगा है. तो यहां जानते हैं क्यों पुराने iPhone की स्पीड कम हो जाती है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.

iPhone

अपडेट के बाद पुराना iPhone क्यों हो जाता है स्लो?

iPhone यूजर्स के बीच लंबे समय से एक सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या Apple नए iOS अपडेट देने के बाद पुराने iPhone की स्पीड जानबुझकर कम कर देता है. कई लोगों का मानना है कि ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यूजर्स नया iPhone खरीदें. हालांकि, इसकी असली वजह कुछ और है. Apple खुद इस बारे में पहले सफाई दे चुका है. 

विज्ञापन

क्या सच में पुराने iPhone धीमे हो जाते हैं?

इस सवाल का जवाब है हां. टाइम के साथ पुराने आईफोन की स्पीड पहले जैसी नहीं रहती ये सिर्फ लोगों की धारणा नहीं है बल्कि Apple भी मान चुका है कि पुराने आईफोन की परफॉर्मेंस कम हो सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह फोन की बैटरी होती है. जैसे iPhone पुराना होता है उसकी लिथियम-आयन बैटरी की क्षमता कम होने लगती है, ऐसे में कमजोर बैटरी प्रोसेसर को पूरी पावर नहीं दे पाती, जिससे फोन की स्पीड पर असर पड़ता है.

विज्ञापन

Apple खुद कम करता है स्पीड

अगर बैटरी कमजोर हो और आप कोई भारी ऐप या गेम चलाएं तो फोन अचानकर बंद हो सकता है. ऐसी स्थिति से बचाने के लिए Apple सॉफ्टवेयर के जरिए प्रोसेसर की परफॉर्मेंस को थोड़ा सीमित कर देता है. इससे बैटरी पर दबाव कम पड़ता है और फोन अचानक बंद नहीं होता. इसे बैटरी थ्रॉटलिंग कहते हैं.

स्टोरेज फुल होने से भी पड़ता है असर

अगर आपके फोन की स्टोरेज लगभग पूरी भर चुकी है तो भी फोन की स्पीड कम हो सकती है. जब स्टोरेज 90 प्रतिश से ज्यादा भर जाती है तो सिस्टम को ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती. वहीं कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं तो प्रोसेसर और रैम पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है, इसका असर फोन की परफॉर्मेंस पर दिखता है.

विज्ञापन

पुराने प्रोसेसर की भी होती है लिमिट

आपका आईफोन अगर 4-5 साल पुराना है तो नए ऐप्स और लेटेस्ट iOS फीचर्स को संभावना उसके लिए आसान नहीं होता. समय के साथ ऐप्स ज्यादा एडवांस हो जाते हैं और उन्हें बेहतर हार्डवेयर की जरूरत पड़ती है. ऐसे में पुराने प्रोसेसर की पावर कम पड़ने लगती है, जिससे फोन स्लो हो हो जाता है.

विज्ञापन

ऐसे चेक करें बैटरी की हेल्थ

अगर आपका आईफोन स्लो चल रहा है तो सबसे पहले बैटरी जरूर चेक करें. इसके लिए सेटिंग में जाएं इसके बाद बैट्री पर टैप करें और फिर Battery Health & Charging खोलें. अगर यहां Maximum Capacity 80 प्रतिशत से कम दिखाई दे तो इसका मतलब है कि बैटरी बदले का समय आ गया है.

iPhone की स्पीड बढ़ाने के तरीके

  • अगर बैटरी काफी पुरानी हो चुकी है तो उसके Apple के अधिकृत सर्विस सेंटर से बदलवा लें ताकि फोन की परफॉर्मेंस में सुधार हो.
  • फोन से बेकार फोटो, वीडियो और ऐसे ऐप्स जो आप यूज नहीं करते उन्हें हटा दें. कोशिश करें कि हमेशा 10 से 15 जीबी स्टोरेज खाली रहे.
  • साथ ही फोन को हमेशा लेटेस्ट iOS से अपडेट रखें, क्योंकि इससे फोन की स्पीड पर बेहद फर्क पड़ता है.

ये भी पढ़ें- GTA 6 को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या एक बार फिर टल सकती है रिलीज? एक्स डेवलपर ने कही बड़ी बात

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ