दिल्ली में ड्राइविंग होगी आसान! Google Maps बताएगा कहां है हादसे का खतरा, पहुंचने के पहले देगा अलर्ट 

दिल्ली में ड्राइविंग करने वालों के लिए बड़ी खबर है. अब Google Maps और MapMyIndia पर दुर्घटना संभावित इलाकों का अलर्ट मिलेगा. यहां पढ़िए इससे जुड़ी राहुल प्रकाश की पूरी रिपोर्ट.

delhi

दिल्ली की सड़कों पर अब Google Maps देगा एक्सीडेंट जोन का अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस की नई पहल. (Photo-AI)

दिल्ली सड़कों पर सफर करने वालों को राहत देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नई पहल शुरू की है. अब राजधानी में गाड़ी चलाते समय Google Maps और MapMyIndia के जरिए एक्सीडेंट जोन वाले एरिया की जानकारी पहले ही मिल सकेगी. इसके तहत वाहन चालकों को एक्सीडेंट प्रो जोन के पास पहुंचने पर अलर्ट मिलेगा, ताकि वे पहल से सतर्क हो जाएं और उसी हिसाब से ड्राइविंग कर सकें. 

विज्ञापन

एक्सीडेंट जोन का पहले मिलेगा अलर्ट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस पहल का मकसद वाहन चालकों को ऐसे इलाकों के बारे में पहले से जानकारी देना है, जहां सड़क दुर्घटना का खतरा ज्यादा रहता है. Google Maps और MapMyIndia पर इन दुर्घटना संभावनित क्षेत्रों की जानकारी मिलने से ड्रावर्स समय रहते अपनी स्पीड कर कर सकेंगे और ज्यादा सावधान हो सकेंगे.

विज्ञापन

हर सड़क की स्पीड लिमिट भी दिखेगी

सड़क सुरक्षा से जुड़ी इस सुविधा के साथ डिजिटल मैपिंग प्लेटफॉर्म पर संबंधित सड़कों की निर्धारित अधिकतम स्पीड लिमिट भी दिखाई जाएगी. इससे वाहन चालकों को ये पता चल सकेगा कि जिस सड़ पर वे चल लहे हैं वहां अधिकतक कितनी स्पीड में गाड़ी चलाने की अनुमति है.

विज्ञापन

हादसों को कम करना है मकसद

इस पहल का मकसद सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और दिल्ली की सड़कों पर वाहन चालकों को ज्यादा सुरक्षित सफर उपलब्ध कराना है. दुर्घटना संभावित इलाके और वहां की स्पीड लिमिट की जानकारी पहले से मिलने पर ड्राइवर अपनी ड्राइविंग में जरूरी बदलाव कर सकेंगे.

Google India और MapMyIndia के साथ साझेदारी

ये नई पहल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने Google India और MapMyIndia से साझेादारी कर शुरू की है. इसके जरिए सड़क सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी डिजिटल मैपिंग प्लेटफॉर्म तक पहुंचाई जाएगी, जिससे वाहन चालकों को सफर के दौरान सही समय पर अलर्ट मिल सके.

विज्ञापन

स्मार्ट और जिम्मेदार ड्राइविंग को मिलेगा बढ़ावा

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक मुख्यालय) विजयंत गोयल आर्य का कहना है कि इसका उद्देश्य यात्रियों को समय पर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराकर सुरक्षित, जिम्मेदार और स्मार्ट ड्राइविंग को बढ़ावा देना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ