Live Gandhi Nagar Assembly Elections 2025 Updates: आज शाम तक दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ जाएंगे। दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को कुल 70 सीटों पर वोटिंग की गई। इस चुनाव में गांधी नगर विधानसभा सीट काफी चर्चा में है। यह सीट दिल्ली के ईस्ट दिल्ली जिले में आती है। 2020 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनिल बाजपेयी ने जीत हासिल की थी। 2020 में गांधी नगर में कुल 42.64 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार गांधी नगर से बीजेपी ने अरविंदर सिंह लवली, काग्रेस ने कमल अरोड़ा को टिकट दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस बार भी इस सीट से नवीन चौधरी को उतारा है। अभी बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली जीत गए हैं। वहीं, आप के नवीन चौधरी (दीपू) को हार मिली है।
गांधी नगर विधानसभा सीट के बारे में
गांधी नगर सीट दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। यह पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल की थी। इस दौरान BJP उम्मीदवार अनिल कुमार बाजपेयी ने 48,824 वोट मिले। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार नवीन चौधरी को 42,745 वोटों से हराया था। जबकि कांग्रेस की तरफ से अरविंदर सिंह लवली उम्मीदवार थे, जिनको 21,913 वोट मिले।
| गांधी नगर सीट | नाम | पार्टी |
| जीत | अरविंदर सिंह लवली | BJP |
| हार | नवीन चौधरी (दीपू) | AAP |
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो इसमें आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी। AAP के अनिल कुमार बाजपेयी ने 50,946 वोटों के साथ बीजेपी के जितेंद्र को हराया था, जितेंद्र को 43,464 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र प्रकाश शर्मा को 16,228 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 2020 में गांधी नगर में कुल 42.64 फीसदी वोट डाले गए थे। इसके अलावा गांधी नगर यमुना नदी के पार स्थित एक आवासीय इलाका है, जो गांधी नगर मार्केट के लिए भी जाना जाता है। इस मार्केट को एशिया के सबसे बड़े रेडीमेड कपड़ों और कपड़ा बाजार का गौरव हासिल है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
42 mins agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
9 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
12 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
12 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
13 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
14 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
15 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
15 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines