Big Crime In Between G 20 Summit Tight Security, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से शुक्रवार को एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 85 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ किसी हैवान ने हैवानियत की हदें पार कर दी। इस बेचारी के साथ न सिर्फ जबरन दुष्कृत्य किया गया है, बल्कि शरीर का ऐसा कोई अंग नहीं छोड़ा, जहां जख्म न दिया हो। इस घटना का पता चलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पीड़ित बुजुर्ग से मिलकर उसका हाल जाना। स्वाति की मानें तो उनकी आत्मा कांप उठी यह दरिंदगी देखकर। अब उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, यह वारदात दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रही है, क्योंकि अब से हफ्तेभर बाद यहां जी-20 सम्मेलन में दुनिया के तमाम राष्ट्राध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी यहां आने वाले हैं और इसके चलते दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा के दावे किए जा रहे हैं।
-
दिल्ली के शकरपुर में झुग्गी में अकेले रहती महिला को बनाया गया शिकार, कांप गई पता चलने के बाद मिलने पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की रूह
दिल को भावनाओं से दहला देने वाला और सिर को शर्म से झुका देने वाला यह वाकया शकरपुर इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह करीब 4 बजे यहां एक झुग्गी में अकेली रह रही 85 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने झुग्गी में घुसकर जबर-जनाह की है। जबरदस्ती का विरोध करने पर आरोपी ने इस महिला के चेहरे पर मुक्का मारा। ब्लेड से होंठ काट दिया और गला घोंटकर जान लेने की कोशिश की। जब बुजुर्ग उम्र और दर्द दोनों के आगे लाचार हो चुकी महिला कुछ न कर सकी तो दरिंदा उसके साथ गंदी हरकत करके भाग गया।
<
>
इस घटना का पता चलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपनी एक सहयोगी सदस्य वंदना सिंह के साथ के पास पहुंचकर उसकी हालत जानी। बताया जा रहा है कि चेहरे और प्राइवेट पार्ट्स समेत इस महिला के शरीर का कोई अंग नहीं है, जहां चोट के निशान न हों। इस पर स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया ‘X’ के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने लिखा है, ”आज दिल्ली में इंसानियत तार-तार हो गई। शकरपुर में सुबह चार बजे 85 साल की अम्मा के साथ उनकी झुग्गी में घुसकर दुष्कर्म किया गया। उनसे मिलके घाव देखकर रूह कांप गई। 8 महीने की बच्ची या 85 साल की अम्मा, सब हैवानियत के शिकार हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस को नोटिस जारी कर गिरफ्तारी की मांग रखी है’।
ये भी पढ़ें
दिल्ली मेट्रो फिर शर्मसार; भीड़ के बीच शख्स ने की गंदी हरकत, पकड़कर धुना आरोपी
नाम- बदनाम, पता कब्रिस्तान…; अमेजन मैनेजर के ‘कातिल’ की प्रोफाइल देख हो जाएंगे हैरान
स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा है, ‘अम्मा के आंसू नहीं रुक रहे थे। हमारा सिस्टम बिलकुल फेल है। कोई सुरक्षित नहीं है। आज ये अम्मा हैं, कल आप, मैं कोई भी हो सकता है। बेशर्मी की सारी हदें पार हो गईं। 85 साल की दादी को मिलके सकपका गई हूं। उन्हें बहुत चोटें आई हैं और बहुत दर्द है। ब्लेड से जालिम ने उनका होंठ तक काटा है। शरीर के सब अंग पे चोटें हैं। अंदरूनी भी बहुत चोट आई हैं। कोई ये घिनौना काम कैसे कर सकता है? कैसे समाज में जीते हैं हम? ऐसे आदमी के खिलाफ कोई भी सजा कम है’।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
3 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
8 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
10 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
20 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
21 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
23 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines