Delhi Metro Masturbation: दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर गंदी हरकत की खबर सामने आई है। शख्स ने मेट्रो के अंदर मास्टरबेट करके अपना स्पर्म पास में खड़ी एक नाबालिग लड़की पर गिरा दिया। जैसे ही लड़की की मां को मामले की जानकारी हुई वैसे ही उसने मेट्रो अधिकारियों और दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

रक्षाबंधन के कारण मेट्रो में थी भीड़

जानकारी के मुताबिक ये घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। रक्षाबंधन होने के कारण मेट्रो कोच में काफी भीड़ थी। एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ मेट्रो में खड़ी थी। इसी दौरान एक आरोपी भीड़ के बीच में ही मास्टरबेट करने लगा। साथ ही साथ लड़की के साथ अश्लीलता का भी आरोप है। भीड़ में ही आरोपी ने अपनी स्पर्म लड़की पर गिरा दिया। जैसे ही इस मामले की जानकारी लड़की की मां को हुई तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

लोगों ने मेट्रो में ही पकड़ा आरोपी

मेट्रो में सवार अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को शाहदरा पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने बताया आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई की है। हाल के दिनों में दिल्ली मेट्रो में इस तरह की अश्लील हरकतें काफी बढ़ गई हैं, हालांकि पुलिस सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

मेट्रो में पहले भी हुई गंदी बाद

बता दें कि करीब 20 दिन पहले यानी 11 अगस्त को भी दिल्ली मेट्रो में इसी तरह का मामला सामने आया था। एक बड़ी दवा कंपनी में काम करने वाला आरोपी लड़की के सामने ही मास्टरबेट करने लगा, जिसके बाद मेट्रो की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ ने आरोपी ने पकड़ा और दिल्ली पुलिस के हवाले किया। इसके अलावा 7 अगस्त को भी पुलिस ने एक आरोपी को ऐसे ही मामले में पकड़ा था। मंडी हाउस स्टेशन पर आरोपी दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी लड़की को देखकर मास्टरबेट करने लगा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ