अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और रोज दफ्तर जाने के लिए गाड़ी में पेट्रोल-डीजल या सीएनजी भरवाते हैं, तो यह खबर सीधे आपके लिए है। पश्चिम एशिया (मिड-ईस्ट) में जारी युद्ध और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच, देश में ईंधन बचाने (Fuel Conservation) की मुहिम युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने की हालिया अपील के बाद, दिल्ली सरकार और दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने आज सोमवार, 18 मई से राजधानी में कई बड़े और कड़े बदलाव लागू कर दिए हैं। इसमें प्राइवेट कंपनियों के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सलाह से लेकर मेट्रो के फेरे बढ़ाना शामिल है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में क्या-क्या बदल गया है।
क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? अमेरिका ने दिया बड़ा झटका
दिल्ली सरकार की एडवाइजरी: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम
बढ़ते तेल संकट और हाल ही में सीएनजी के दामों में हुई 3 रुपये तक की बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के श्रम विभाग (Labour Department) ने एक बड़ी एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली की सभी प्राइवेट कंपनियों, फैक्ट्रियों, दुकानों और विशेषकर आईटी (IT) व आईटीईएस (ITES) सेक्टर को सलाह दी गई है कि वे अपने कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम दो दिन वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) की सुविधा दें। ट्रैफिक जाम और पीक ऑवर्स में ईंधन की बर्बादी को रोकने के लिए कंपनियों से दफ्तर के समय में बदलाव (Staggered Working Hours) करने को कहा गया है। सरकार ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे अकेले गाड़ी चलाने के बजाय कारपूलिंग करें या सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें।
अस्पताल, बिजली, पानी, सफाई जैसी आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े संस्थानों पर यह एडवाइजरी लागू नहीं होगी।
हर सोमवार चलेंगे मेट्रो के 24 एक्स्ट्रा फेरे
यह अनुमान लगाते हुए कि सरकार की अपील के बाद लोग अपनी पर्सनल कार छोड़कर मेट्रो का रुख करेंगे, दिल्ली मेट्रो ने अपनी कमर कस ली है। दिल्ली मेट्रो आज से पूरे नेटवर्क पर 6 अतिरिक्त ट्रेनें उतार रही है। अब से हर सोमवार को मेट्रो 24 अतिरिक्त फेरे (Trips) लगाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो बाकी दिनों में भी फेरे बढ़ाए जाएंगे।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच जारी हुआ पेट्रोल-डीजल का नया भाव
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य भीड़ को संभालना, यात्रियों को सहूलियत देना और देश के ईंधन संरक्षण प्रयासों में सहयोग करना है।
डीटीसी (DTC) बढ़ाएगी कनेक्टिविटी और सेंट्रल विस्टा में हाइड्रोजन बसें
मेट्रो से उतरने के बाद यात्रियों को अपने दफ्तर तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। डीटीसी (DTC) दिल्ली के 52 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर अपनी करीब 1,500 ‘DEVi’ बसों के जरिए कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। पर्यावरण और ईंधन दोनों को बचाने के लिए डीएमआरसी ने इंडियन ऑयल (IOCL) के सहयोग से सेंट्रल विस्टा (Central Vista) इलाके में अत्याधुनिक हाइड्रोजन आधारित बस सेवा की भी शुरुआत की है।
क्यों उठाने पड़े ये कदम?
दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर और सीएनजी के दाम कुल ₹3 प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुके हैं। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल का संकट गहराने के कारण सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि देश के भीतर ईंधन की खपत को किसी भी तरह कम किया जाए ताकि विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखा जा सके।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
2 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
21 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
23 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines