---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Flood Update: आईटीओ पर टूटा नाले का रेगुलेटर; सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा यमुना का पानी, मदद के लिए आई सेना

Delhi Flood Update: देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त बाढ़ से हालात बेहाल हैं। राजधानी के सबसे व्यस्त और भारी ट्रैफिक वाले आईटीओ क्रॉसिंग क्षेत्र एक नाले का रेग्यूलेटर टूट गया, जिसके कारण यमुना का पानी (Delhi Flood Update) लगातार घुस रहा है। हालातों को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने अब सेना से मदद […]

---विज्ञापन---

Delhi Flood Update: देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त बाढ़ से हालात बेहाल हैं। राजधानी के सबसे व्यस्त और भारी ट्रैफिक वाले आईटीओ क्रॉसिंग क्षेत्र एक नाले का रेग्यूलेटर टूट गया, जिसके कारण यमुना का पानी (Delhi Flood Update) लगातार घुस रहा है। हालातों को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने अब सेना से मदद मांगी थी। उधर सेना मौके पर पहुंच चुकी है। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

सीएम ने अपने कैबिनेट सहयोगी सौरभ के हवाले से ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि आईटीओ और आसपास के इलाके में बाढ़ आ रही है। इंजीनियर दिन रात काम कर रहे हैं। मैंने मुख्य सचिव को सेना/एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्देश दिया है। नाले के रेग्यूलेटर को तत्काल ठीक किया जाना चाहिए।

---विज्ञापन---

इस रेग्यूलेटर के टूटने से मची तबाही

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रिंग रोड पर इंद्रप्रस्थ बस डिपो और WHO बिल्डिंग के बीच ड्रेन नंबर 12 का रेग्यूलेटर कल शाम 7 बजे के आसपास टूट गया। इसके बाद मध्य दिल्ली से यमुना में गिरने वाले नाले का बहाव पलट गया। यमुना का पानी तेजी से वापस लौटने लगा। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि आईटीओ और आसपास के इलाकों में बाढ़ आने का यही कारण है।

---विज्ञापन---

आईटीओ की काटी गई बिजली

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कथित तौर पर पूरी रात इसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आईटीओ पर लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए यहां वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही इलाके की पूरी तरह से बैरिकेडिंग कर दी गई है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए बिजली आपूर्ति भी काट दी गई है।

---विज्ञापन---

कुछ नीचे आया यमुना पानी

बता दें कि ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। शुक्रवार सुबह 9 बजे के आसपास पानी का स्तर 208.40 मीटर दर्ज किया गया है। हालांकि आज यमुना के स्तर में कुछ कमी दर्ज की गई है, लेकिन दिल्ली पर खतरा बरकरार है।

---विज्ञापन---

दिल्ली की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jul 14, 2023 12:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola