दिल्ली में 19 से 25 नवंबर तक बंद रहेंगे ये रास्ते, किया गया रूट डायवर्जन, देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन 19 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक चलेगा. इसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

Delhi Traffic Advisory

Photo Credit- News24GFX

Delhi Traffic Advisory: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर कई दिन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए 19.11.2025 से 25.11.2025 तक विशेष यातायात व्यवस्था की गई है. यह आयोजन लाल किले पर होगा. इस दौरान यहां पर भारी भीड़ और गाड़ियों की आवाजाही बढ़ सकती है. जिसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें बंद रास्तों और डायवर्जन की जानकारी दी गई है. साथ ही प्रोग्राम में आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा कहां मिलेगी? इसकी जानकारी भी दी गई है.

विज्ञापन

कौन से रास्ते बंद और कहां डायवर्जन?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जिन रास्तों को बंद रखने का ऐलान किया है, उनमें नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग हैं. इसके अलावा, दिल्ली गेट/छत्ता रेल चौक की ओर से आने वाली बसों और व्यावसायिक गाड़ियों को शाम 4 बजे से रात 11 बजे के बीच रिंग रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. दिल्ली गेट, छाता रेल चौक, GPO चौक, शांति वन चौक, हनुमान मंदिर क्रॉसिंग और टी-पॉइंट सुभाष मार्ग से भी डायवर्जन लागू किया जा सकता है.

विज्ञापन

कहां मिलेगी पार्किंग?

जो लोग प्रोग्राम में आना चाहते हैं, उनके लिए पार्किंग की सुविधा भी मिल जाएगी. इसके लिए लाल किला और चांदनी चौक आने वाले लोग ओमेक्स मॉल, ASI पार्किंग, परेड ग्राउंड, चर्च मिशन रोड, दंगल मैदान और शांति वन के पास सर्विस रोड समेत दी गई सभी पार्किंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

कौन से रास्तों पर जाने से बचें?

इस दौरान कुछ रास्तों के इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी गई है. इसमें रिंग रोड (राजघाट-चंदगीराम अखाड़ा), नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और बुलेवार्ड रोड शामिल हैं. परेशानी से बचने के लिए अपनी गाड़ियों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ