Saurabh Bharadwaj Press Conference: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझे और गोपाल राय को शंका थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद क्या लोग रैली में आएंगे, क्या आम आदमी पार्टी में लोगों का विश्वास है, लेकिन जो 31 मार्च को रामलीला मैदान में दिखा, उससे भाजपा के होश उड़ गए। अखिलेश यादव, फारूख अब्दुल्ला, ममता बनर्जी और एमके स्टालिन समेत कई नेता रैली में शामिल हुए।
‘विपक्षी नेताओं के रैली में आने से परेशान है बीजेपी’
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रैली में बड़ी संख्याओं में विपक्षी नेताओं के आने से भाजपा अब परेशान है कि जो करना था, सब कर दिया, फिर भी गिरफ्तारी के बावजूद आम आदमी पार्टी खड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता बोलने से डरती है, लेकिन वोट डालने से नहीं डरेगी।
‘पुतिन के मॉडल पर सरकार चलाना चाहती है बीजेपी’
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को गिरफ्तार करवा दिया और सत्ता हासिल कर ली, वैसे ही पीएम मोदी भी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पुतिन के मॉडल पर सरकार चलाना चाहती है।
मंत्री ने कहा कि जैसे अंग्रेजों के शासनकाल में लोगों को जेल में भेज कर अंदर शासन करती थी, वैसे ही भाजपा आज कर रही है। आतिशी को ऑफर दिया गया है कि आम आदमी पार्टी छोड़ दो, करियर बना देंगे। ये खुल्लम खुल्ला धमकी है। महाराष्ट्र से लेकर असम तक में दिख रहा है कि जो भाजपा में आया, वह वाशिंग मशीन में धुलकर सांसद, मंत्री और उपमुख्यमंत्री बना ।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 4 लोगों को तो इन्होंने तो अंदर कर दिए हैं। अब चार और लोगों का नाम है। इसमें मेरा, आतिशी, राघव चड्ढा और बृजेश का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: ED की किन दलीलों ने केजरीवाल को पहुंचाया तिहाड़? देखें स्पेशल जज के फैसले की कॉपी
‘AAP आंदोलन की पार्टी है’
भारद्वाज ने कहा कि AAP आंदोलन की पार्टी है। रामलीला मैदान से निकली पार्टी है। आज आम आदमी पार्टी भाजपा के सपनो में आती है। बीजेपी को लगता है कि 400 सीटों का रास्ता सभी को जेल में भेजने पर निकलता है।
यह भी पढ़ें: Tihar Jail: अभेद्य किला है केजरीवाल का नया ठिकाना, 3 लेयर में होगी सुरक्षा, जाने क्यों कहते हैं ‘तिहाड़ आश्रम’
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
11 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
12 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
18 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines