नई दिल्ली से अमित पांडेय की रिपोर्ट: दिल्ली में अब 26 जनवरी पर बार और रेस्त्रां में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। पहले 26 जनवरी को ड्राई डे घोषित होता था लेकिन बार और रेस्तरां में शराब परोसने की इजाजत थी। इस बार पहली बार 26 जनवरी को बार और रेस्तरां में शराब बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है। केजरीवाल सरकार ने आज इसका आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही महाशिवरात्री, रामनवमी और होली पर भी दुकानों पर शराब बिक्री पर पाबंदी रहेगी। केजरीवाल सरकार ने स्वामी दयानंद जयंती और गुरु रविदास जयंती पर भी ड्राइ डे घोषित किया है, इस दिन भी शराब दुकान बंद रहेंगे।
दिल्ली में पहली बार- 26 जनवरी को बार-रेस्त्रां में नहीं परोसी जाएगी शराब
दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने शराब बिक्री को लेकर बड़ा फैसला किया है। 26 जनवरी को ड्राई डे पर शराब की दुकानों के साथ-साथ बार और रेस्तरां में भी शराब बिक्री पर रोक रहेगी। दिल्ली में पहली बार केजरीवाल सरकार की तरफ से आज यह फैसला लिया गया है। इससे पहले पूर्व में ड्राइ डे के दौरान सिर्फ शराब के ठेके बंद रहते थे। लेकिन बार और रेस्त्रां में शराब परोसने पर रोक नहीं थी। ऐसा दिल्ली में पहली बार हुआ है जब 26 जनवरी को बार-रेस्त्रां में शराब नहीं परोसी जाएगी।
हर तीन माह में जारी करती है ड्राइ डे की लिस्ट
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की ओर से 1 जनवरी 2023 से लेकर 31 मार्च 2023 तक ड्राई डे की सूची जारी की है। इसमें केजरीवाल सरकार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 5 फरवरी को गुरु रविदास जयंती, 15 फरवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, 18 फरवरी को महाशिवरात्री, 8 मार्च को होली और 30 मार्च को राम नवमी पर ड्राइ डे घोषित किया है। इस दौरान शराब के ठेके बंद रहेंगे। दिल्ली में केजरीवाल सरकार हर 3 महीने पर ड्राई डे की सूची जारी करती है। वर्तमान में करीब 21 ड्राई डे पूरे साल में पड़ते हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
49 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
4 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
5 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
5 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
6 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
8 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
8 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
8 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines