Delhi EV Vehicle Charging Points: देश की राजधानी दिल्ली अब EV राजधानी बनने जा रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया है। मयूर विहार 1 मेट्रो पार्किंग में 25 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोले हैं। दिल्ली में इस समय 5400 से भी ज़्यादा Electric Vehicle Charging Points हैं और आने वाले समय में सरकार इनकी संख्या और तेज़ी से बढ़ाएगी। इस मौके पर आतिशी ने कहा- हमारा सपना देखा था कि नई गाड़ियों में 25% EV होने चाहिए। हमारी सरकार प्रदूषण से लड़ने के लिए नई शुरुआत कर रही है।
यह भी पढ़ें: 8 लाख के बजट में ये 3 SUV बन सकती हैं आपकी पसंद, 6 एयरबैग्स के साथ सनरूफ का लो मजा
वहीं इस मौके पर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी वाहनों से निकलने वाला धुआं पॉल्यूशन का एक बड़ा कारण है । आज उसकी गहरी चिंता हमारे नेता पूर्व सीएम अरविंजद केजरीवाल जी ने की है । उन्होंने कहा कि 2500 चार्जिंग पॉइंट्स पूरी दिल्ली में बन चुके हैं । जल्द ही पूरी दिल्ली में चार्जिंग स्टेशन होंगे ।
आम जनता को मिलेगा फायदा
इस समय देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदना आसान है, ऑप्शन लगातार बढ़ रहे हैं. लेकिन EV को चार्ज करने की समस्या अभी भी बरकरार है। जिस तरह हर थोड़ी दूरी पर पेट्रोल पंप आपको आसानी से मिल जाते हैं ठीक उसी तरह EV चार्जिंग स्टेशन की कमी है, लेकिन अब दिल्ली वालों को इस समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। 25 EV चार्जिंग स्टेशन और स्वैपिंग स्टेशंस की मदद से लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने में काफी सुविधा मिलेगी।
इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी
कैबिनेट में दिल्ली की इलेक्ट्रिक वाहन नीति को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया। 2020 की नीति काफी सफल रही। जानकारी के लिए बता दें कि 2023 और 2024 में दिल्ली में 12% इलेक्ट्रिक वाहन थे। यह देश में सबसे ज्यादा है। 1 जनवरी 2024 से जिन्हें सब्सिडी नहीं मिलती थी, उन्हें अब मिलेगी। इसके साथ ही रोड टैक्स में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: नई Honda Amaze आज होगी लॉन्च, डिजाइन के दम पर Maruti Dzire को देगी टक्कर
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
17 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
20 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
1 day agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines