Delhi Assembly Elections Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हुई है। राजधानी में एक बार फिर मोदी मैजिक चला। ये साबित हो गया कि पीएम मोदी से बड़ा चेहरा फिलहाल देश में कोई नहीं है। कांग्रेस ने भी राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। जबकि आप का तो चेहरा ही अरविंद केजरीवाल हैं।
दिल्ली विधानसभा के लिए शनिवार को घोषित हुए नतीजों में बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। जबकि आप 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं कांग्रेस ने जीरो की हैट्रिक बनाई है। पार्टी लगातार तीसरी बार जीरो पर सिमट गई। चुनाव आयोग के अनुसार महिलाओं ने एक बार फिर सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। इस चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिल्ली में कुल 72.37 लाख महिला वोटर्स में 60.92 प्रतिशत महिलाओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया। जबकि पुरुष वोटिंग के मामले में महिलाओं से पिछड़ गए। आंकड़ों के अनुसार कुल 60.21 पुरुषों ने इस बार वोटिंग की।
ये भी पढ़ेंः Delhi Elections Result: आप-कांग्रेस साथ लड़ते तो, इन सीटों पर पलट जाती बाजी, जानें समीकरण
ओखला में 5 प्रतिशत अधिक वोटिंग
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार हुआ है जब दिल्ली में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने वोटिंग की है। चुनाव आयोग के अनुसार 70 में से 40 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक वोटिंग की। सबसे ज्यादा अंतर ओखला में दिखा। ओखला में पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत 52.5 रहा। जबकि महिलाओं ने 58.2 प्रतिशत वोटिंग की। महिलाओं का वोटिंग परसेंटेज बढ़ने के पीछे का कारण बीजेपी द्वारा घोषित योजनाएं हैं। जिसमें हर महीने 2500 रुपये और गर्भवती महिलाओं को हर महीने 21000 रुपये देना शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election Result: BJP को AAP से सिर्फ 4 फीसदी ज्यादा वोट, फिर कैसे पलट गई बाजी
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
2 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
6 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
10 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
12 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines