Delhi Election: 618 लोग गिरफ्तार, 1835 लीटर शराब जब्त, 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Delhi Police Conducts Major Raids: दिेल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग को लेकर अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 600 से अधिक लोगों को अरेस्ट किया है।

Delhi Police Crackdown Before Assembly Elections 2025

स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव

Delhi Police Crackdown Before Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजधानी की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 14 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया है और 25 एफआईआर दर्ज की गई है। स्पेशल सीपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही चुनाव की तैयारी शुरू हो गई थी।

स्पेशल सीपी ने बताया कि हमने 14 घोषित अपराधियों को पकड़ा है। एमसीसी उल्लंघन के मामले में 25 एफआईआर दर्ज की हैं। पिछले 24 घंटों में हमने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में 340 लोगों को अरेस्ट किया है। आज सभी चुनाव दल मतदान उपकरणों के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं। पब्लिक प्लेसेज में शराब पीने के आरोप में 278 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इसके अलावा 12 लाख 58 हजार रुपये और 7 अवैध हथियार बरामद किए हैं।

27 एफआईआर हुई दर्ज

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में हमने 1835 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इसके अलावा 27 एफआईआर दर्ज की और 28 लोगों को अरेस्ट किया। सोमवार शाम को पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ गोविंदपुरी में मार्च किया। डीसीपी चौहान ने एएनआई को बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुछ ही घंटों का समय बचा है इसलिए दक्षिण जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमने संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया है। बता दें कि प्रदेश में 5 फरवरी को मतदान होना है वहीं नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ