Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती नतीजों में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस चुनाव में आप ने पटपड़गंज सीट से शिक्षाविद् अवध ओझा को प्रत्याशी बनाया था। जबकि बीजेपी ने रविंद्र सिंह नेगी पर दांव खेला। ताजा आंकड़ों के अनुसार बीजेपी के रविंद्र सिंह 12 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी छठे राउंड की गिनती चल रही है। जबकि 9 राउंड की गिनती होना बाकी है।
पटपड़गंज से इस बार आप ने मनीष सिसोदिया की जगह अवध ओझा को प्रत्याशी बनाया था। अवध ओझा ने चुनाव से कुछ दिन पहले ही आप पार्टी जाॅइन की थी। अवध ओझा एक शिक्षाविद् और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वे सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए कोचिंग देते हैं। सोशल मीडिया पर उनके रील काफी वायरल होते हैं। जिसमें वे अलग-अलग तरीके से लोगों को मोटिवेट भी करते हैं। इस सीट पर पूर्वांचली और पहाड़ी वोटर्स निर्णायक होते हैं।
बीजेपी ने यहां पर बड़ा दांव खेलते हुए रविंद्र सिंह नेगी को मैदान में उतारा। वहीं एंटी इनकमबेंसी और सिसोदिया के शराब घोटाले में जेल जाने के कारण आप ने बड़ी चतुराई से नेम-फेम वाले अवध ओझा को उतारकर बड़ा दांव खेला था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वे चुनाव हार रहे हैं। हालांकि अभी 9 राउंड की गिनती होना बाकी है। ऐसे में नतीजे कभी भी पलट सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
11 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
13 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
15 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines