Election Commission Responds to Kejriwal Allegations: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग से पहले राजधानी में जमकर सियासत हो रही है। आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्टी लिखकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए 4 मांगे रखी थी। जिसमें वाॅलेंटियर्स की सुरक्षा, इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर, पुलिस वालों को सस्पेंड करने जैसी मांगे शामिल थी। अब इस पर चुनाव आयोग ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर आरोपों का जवाब दिया है।
चुनाव आयोग ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर एक भी शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई। अगर कार्यकर्ताओं से मारपीट की कोई शिकायत दर्ज होती तो अधिकारी चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार कार्रवाई करते। वहीं निष्पक्ष चुनाव और पोर्टल पर मिल रही शिकायतों पर आयोग लगातार कार्रवाई कर रहा है। जबकि राजधानी में हो रही घटनाओं पर पैनी नजर भी रख रहा है। आयोग के अनुसार 7 जनवरी 2025 से नई दिल्ली विधानसभा में दर्ज हुई 115 शिकायतों पर कार्यवाही की गई है। इसके अलावा 8.9 करोड़ की ड्रग्स, 36 लाख कैश, 144 लीटर शराब और 1.22 करोड़ रुपये की कीमती चीजें नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पकड़ी गई है।
चुनाव आयोग ने बताया कि 7 जनवरी 2025 से दिल्ली की 70 विधानसभाओं से आई 6 हजार से अधिक शिकायतों पर आयोग ने नियमानुसार कार्रवाई की है। वहीं पूरे राजधानी क्षेत्र से अब तक 38.72 करोड़ कैश, 1.32 लाख लीटर शराब, 88 करोड़ का ड्रग्स बरामद किया गया है।
वहीं इंडिपेंडेंट ऑब्जर्वर को नियुक्ति को लेकर आयोग ने कहा कि पहले ही दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में जनरल ऑब्जर्वर, एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर और पुलिस ऑब्जर्वर की नियुक्ति की जा चुकी है। आयोग ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को प्रचार करने की स्वतंत्रता है, ऐसे में अगर किसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट या धमकी दी जाती है तो उस पर नियमों के तहत एक्शन लिया जाएगा। वहीं निष्पक्ष चुनाव को लेकर केजरीवाल द्वारा जताई गई चिंता पर आयोग ने लिखा कि पहले ही संवेदनशील पोलिंग बूथों की पहचान कर ली गई है ताकि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराया जा सके।
ये भी पढ़ेंः प्रचार वाहन पर हमले के बाद बिफरी AAP, बोली- ‘BJP के गुंडों ने पुलिस की मौजूदगी में की तोड़फोड़’
संबंधित खबरें
दिल्ली दंगे 2020 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग वाली 15 याचिकाएं खारिज
21 mins agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! AQI 187 पर पहुंचा; NCR में हालात और भी बदतर
26 mins agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
3 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
12 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
16 hrs agoक्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड
18 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
20 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
21 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines