हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Elections Result: जाट-गुर्जर और सिखों ने BJP को दिया बंपर वोट, AAP के दलित वोट बैंक में लगाई सेंध

Jat-Gurjar Vote Impact: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हो गई। बीजेपी की इस जीत में जाट, गुर्जर, पूर्वांचली और पंजाबी वोटर्स ने बड़ी भूमिका निभाई। इतना ही नहीं पार्टी ने आप के दलित वोट बैंक में भी सेंधमारी की।

विज्ञापन

Delhi Vidhansabha Elections Result: राजधानी दिल्ली में बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है। शनिवार को जारी हुए नतीजों में पार्टी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली, जबकि विरोधी आप 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं कांग्रेस को लगातार तीसरी बार कोई सीट नहीं मिली। वह एक बार फिर जीरो पर सिमट गई। दिल्ली में बीजेपी को सत्ता दिलाने में पूर्वांचल वोटर्स, सिखों और जाट-गुर्जरों का बड़ा योगदान है। इस चुनाव में बीजेपी ने आप पार्टी का गढ़ माने जाने वाले झुग्गी झोपड़ियों वाली सीटों में सेंध लगा दी। आइये जानते हैं दिल्ली चुनाव में बीजेपी की वापसी का राज क्या रहा?

बीजेपी ने आउटर दिल्ली यानी हरियाणा और यूपी से लगी 11 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की। इन क्षेत्रों में रहने वाले जाट-गुर्जर वोटर्स ने बीजेपी की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। पार्टी ने लक्ष्मी नगर, बिजवासन, नजफगढ़ और करावल नगर, मुस्तफाबाद जैसी सीटों पर बढ़िया प्रदर्शन किया। इसके अलावा पार्टी ने पूर्वांचल वोटर्स वाली 35 में से 25 सीटों पर भी बड़ी जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ेंः Delhi Elections Result: महिलाओं ने चौंकाया, पुरुषों से ज्यादा वोटिंग कर बदल दिया निजाम

4 रिजर्व सीटें जीतने में सफल रही पार्टी

बीजेपी आप के गढ़ वाली दलित सीटों में भी सेंधमारी करने में कामयाब रही। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 12 रिजर्व सीटों में से बीजेपी ने इस बार 4 सीटें जीती। जिसमें मंगोलपुरी जैसी सीट भी शामिल है। पार्टी सिख बाहुल्य वोटर्स वाली 4 में से 3 सीटें, पंजाबी समुदाय वाली 28 सीटों में से 23 सीटें जीतने में सफल रही। इसके अलावा वाल्मीकि वोटर्स वाली 9 में 4 सीटें भी जीती।

दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने 6 पूर्वांचली उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिनमें 4 उम्मीदवार जीत दर्ज करने में सफल रहे। पार्टी हरियाणा और यूपी से लगी 22 सीटों में से 16 सीटें जीतने में सफल रही।

ये भी पढ़ेंः Delhi Elections Result: आप-कांग्रेस साथ लड़ते तो, इन सीटों पर पलट जाती बाजी, जानें समीकरण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें