'पैसे मांगे तो सीने पर चाकू रखा, मारपीट भी की...' 40 साल की मेड के साथ दिल्ली में बर्बरता

Delhi Crime News: दिल्ली के वसंत कुंज में घरेलू नौकरानी के साथ शारीरिक शोषण का माला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेड की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Crime

बिहार में पत्नी की हत्या।

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के वंसत कुंज क्षेत्र में एक 40 वर्षीय घरेलू नौकरानी के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला पिछले 1 महीने यहां काम कर रही थी। महिला का नाम शीला देवी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौकरानी को मकान मालिक मामूली सी बात पर गाली-गलौज और मारपीट करता था।

विज्ञापन

मामले में शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 342 और 506 के तहत मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शीला देवी की ओर दी गई शिकायत के अनुसार काम पर देरी से आने के बाद मकान मालिक उसे भद्दी गालियां देता था। इतना ही नहीं उसके हाथ को गर्म चाकू से दागा और मारपीट भी की। इसके अलावा नौकरानी की छाती पर चाकू रखकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

कमरे में कर दिया था बंद

महिला की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार जब महिला, मकान मालिक से अपने मजदूरी के पैसे मांगने गई तो पैसे देने से मना कर दिया। इस दौरान उसने कहा कि फर्श पर पोछा नहीं लगाती हो इसलिए पैसे भी नहीं मिलेंगे। इसके बाद जब महिला पोछा लगाने लगी तो उसकी बेल्ट से पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान शोर सुनकर आस-पास के लोग घर के बाहर जमा हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों को देखकर युवक ने महिला को कमरे में बंद कर दिया।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मामले में घरेलु कामगार यूनियन की सदस्य उदिता हलदर ने बताया कि शीला देवी पिछले महीने ही वसंत कुंज में बी-2 क्षेत्र में काम पर लगी थी। इसके बाद मकान मालिक ने उसके साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया। घटना के बाद हलदर ने बताया कि आसपास के लोगों ने घर में घुसकर महिला को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीला देवी को सफदरजंग हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ