Delhi Crime: अवैध संबंध के चलते बहू ने प्रेमी से करवाई सास-ससुर की हत्या, जानें पूरा मामला
Edited By Amit Kasana

delhi crime news
Edited By Amit Kasana

delhi crime news
नई दिल्ली: गोकुलपुरी इलाके में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला प्रकाश में आया है। यहां अवैध संबंध के चलते बहू ने अपने प्रेमी से सास-ससुर की हत्या करवा दी। अब पुलिस साक्ष्यों को एकत्रित कर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला गोकुलपुरी में रहती है। कोविड के दौरान उसकी फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई। इस बात का पता लगने पर उसका पति व ससुराल पक्ष से झगड़ा होता था। ससुर ने इस सब से पीछा छूटाने के लिए गोकुलपुरी का मकान बेचकर द्वारका शिफ्ट होने का निर्णय लिया।
और पढ़िए – Delhi Crime: शादी करने से इनकार करने पर युवती का धारदार हथियार से गला रेता, जानें पूरा मामला
इस बात से नाराज महिला ने प्रेमी और उसके एक अन्य दोस्त को बीते रविवार रात घर के पिछले दरवाजे से घर में दाखिल किया। फिर दोनों युवकों ने मौका देखकर बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। फोन सर्विलांस में महिला पर शक हुआ। वह अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। सख्ती से पूछताछ में महिला टूट गई और अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: