खबर की मुख्य बातें:-
- दिल्ली के मशहूर कनॉट प्लेस (CP) की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है.
- नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस के आसपास की 5 प्रमुख सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है.
- करीब 9.3 किलोमीटर लंबी स्मार्ट रोड परियोजना के तहत सड़कों को अधिक सुरक्षित, सुंदर और आधुनिक बनाया जाएगा.
- सड़कों पर चौड़े फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, बेहतर पैदल क्रॉसिंग और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.
- परियोजना में स्मार्ट लाइटिंग, डिजिटल सूचना पैनल, हरियाली, स्ट्रीट फर्नीचर और पानी की सुविधा भी शामिल होगी.
राजधानी दिल्ली में अगर आप रहते होंगे, तो आप कभी न कभी कनॉट प्लेस (CP) जरूर गए होंगे. यह जगह दिल्ली की सबसे मशहूर जगहों में से एक है, जहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग आते हैं, घूमते हैं और खरीदारी करते हैं. इसी कनॉट प्लेस में एक बड़ा बदलाव जल्द दिखाई दे सकता है, जिसके बारे में हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे. दरअसल, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस के आसपास की पांच प्रमुख सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है. करीब 9.3 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का उद्देश्य सड़कों आज के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित, सुंदर और तकनीक आधारित बनाना है, ताकि पैदल चलने वाले लोगों और साइकिल से घूमने वाले लोगों को आसानी हो और बेहतर सुविधा मिले.
यह भी पढ़ें:- सादे कपड़े, सफेद चादरें…, आमरण अनशन से उठाकर सोनम वांगचुक को कैसे साथ लेकर गई पुलिस?
5 सड़कों का होगा काया पलट
इस नए प्रोजक्ट का मुख्य असर, केजी मार्ग (KG Marg). जनपथ (Janpath), बाराखंभा रोड (Barakhamba Road), बाबा खड़क सिंह मार्ग (Baba Kharak Singh Marg) और संसद मार्ग (Sansad Marg) पर दिखाई देगा. इसके अलावा विंडसर प्लेस और क्लैरिजेस होटल के पास स्थित दोनों प्रमुख रोटरी (गोलचक्कर) का भी नए सिरे से डिजाइन तैयार किया जाएगा. सड़कें कनॉट प्लेस को लुटियंस दिल्ली के सरकारी कार्यालयों, बाजार वाले इलाकों और महत्वपूर्ण संस्थानों से जोड़ती हैं, इसलिए इनका विकास पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा.
तकनीकी सलाहकार तैयार करेगा पूरा प्लान
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए NDMC तकनीकी सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया में है. चुनी जाने वाली एजेंसी परियोजना का मास्टर प्लान तैयार करेगी, डिजाइन बनाएगी और करीब 18 महीने तक काम की निगरानी करेगी. शुरुआती चरण में सड़क और ट्रैफिक व्यवस्था का गहन अध्ययन किया जाएगा. इसमें वाहनों की आवाजाही, पैदल यात्रियों की संख्या, साइकिल चालकों की सुविधा, पार्किंग व्यवस्था, सड़क की मौजूदा स्थिति और आसपास मौजूद पेड़ों का सर्वे शामिल होगा. इन सभी जानकारियों के आधार पर पांचों सड़कों के विकास की आखिरी योजना तैयार की जाएगी उसके बाद ही आगे का काम बढ़ाया जाएगा.
पूरे प्रोजेक्ट से क्या होगा बदलाव?
स्मार्ट रोड परियोजना के तहत इन सड़कों को लोगों के लिए ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जाएगा. योजना के अनुसार, यहां चौड़े फुटपाथ बनाए जाएंगे ताकि पैदल चलने वालों को आसानी से जगह मिल सके. इसके अलावा अलग साइकिल ट्रैक, बेहतर पैदल क्रॉसिंग, दिव्यांगजनों के लिए आसान रास्ते और आधुनिक बस स्टॉप विकसित किए जाएंगेय. इसके साथ ही ऑटो और टैक्सी के लिए बेहतर स्टैंड, नए रोड साइन बोर्ड और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक का संचालन ज्यादा बेहतर तरीके से हो और जाम की समस्या भी कम हो. इतना ही नहीं, सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ाने के लिए सुंदर लैंडस्केप एरिया, स्मार्ट स्ट्रीट फर्नीचर, डिजिटल सूचना पैनल, पीने के पानी के एटीएम, स्मार्ट लाइटिंग, कूड़ेदान और रिवर्स वेंडिंग मशीन जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी. इससे कनॉट प्लेस का पूरा क्षेत्र ज्यादा साफ, आकर्षक और आधुनिक दिखाई देगा.
अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट और ई-वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधा भी होगी शामिल
इस परियोजना में सिर्फ सड़क की सुंदरता ही नहीं बढ़ाई जाएगी, बल्कि बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांचों सड़कों पर अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट बनाए जाएंगे, जिससे बिजली, इंटरनेट, पानी और अन्य सेवाओं की लाइनें व्यवस्थित तरीके से जमीन के नीचे लगाई जा सकेंगी. फिलहाल यह सुविधा सिर्फ कनॉट प्लेस के मिडिल सर्कल में मौजूद है, लेकिन नई योजना के बाद आसपास की सभी प्रमुख सड़कों को इससे जोड़ा जाएगा. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी बनाई जाएंगी. कुल मिलाकर इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद मौजूदा कनॉट प्लेस और ज्यादा सुंदर और आकर्षी दिखेगा.
मुख्य निष्कर्ष- दिल्ली के कनॉट प्लेस को स्मार्ट और आधुनिक बनाने की NDMC की योजना राजधानी के इस ऐतिहासिक इलाके की तस्वीर बदल सकती है. पांच प्रमुख सड़कों का दोबारा डिजाइन किया जाएगा, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को भी सुरक्षित व सुविधाजनक माहौल मिलेगा.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली सरकार स्मार्ट तरीके से बांटेगी राशन, मोबाइल ऐप से ट्रैक कर सकेंगे रियल टाइम
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
6 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
6 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
8 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
8 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
9 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines