प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने की अपील पर अमल करते दिल्ली सरकार ने कई फैसले लिए है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने ऐलान किया है कि अगले छह महीने तक सरकार कोई भी नई गाड़ी नहीं लेगी. साथ ही कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम किया गया है और दफ्तरों का समय भी बदला गया है. अब एमसीडी के दफ्तरों का समय सुबह 7.30 से 5 बजे का होगा. इसके अलावा दिल्ली सरकार के बाकी दफ्तर सुबह 10.30 बजे से 7 बजे तक खुले रहेंगे.
साथ ही सरकार ने तय किया है एक साल तक दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री विदेश नहीं जाएगा.
यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Purchase New Rule: अब इससे ज्यादा कीमत का नहीं भरवा सकते पेट्रोल और डीजल, जानें नया नियम
स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई
सीएम रेखा गुप्ता ने प्राइवेट दफ्तरों को भी टाइमिंग चेंज और हफ्ते में कुछ दिन वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है. इसके साथ ही कॉलेज-स्कूलों को ऑनलाइन मोड में चलाने की अपील की गई है. कोर्ट से भी ऑनलाइन सुनवाई के लिए निवेदन किया गया है. सरकार की 50 फीसदी मीटिंग ऑनलाइन होंगी.
सोमवार को ‘मेट्रो डे’
दिल्ली सरकार ने साथ ही ऐलान किया है कि सोमवार को ‘मेट्रो डे’ मनाया जाए, इस दिन सभी लोगों से मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की गई है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वाले सरकारी कर्मचारियों के ‘ट्रांसपोर्ट अलाउंस’ में 10 फीसदी का इजाफा किया जाएगा. सरकारी कर्मचारियों के लिए 29 कॉलोनियों में 58 बसें चलाई जाएंगी.
इसके अलावा जनता से भी सीएम रेखा ने अपील की है कि सप्ताह में एक दिन गाड़ी का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें. माल ढुलाई के लिए ट्रकों की जगह ट्रेनों का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है.
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
2 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
21 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
23 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines