BJP MLAs Meeting: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद विधायकों बैठक हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है। इस बैठक में दिल्ली के नवनिर्वाचित 48 विधायकों के शामिल होने की खबर है। वहीं, सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा।
क्या CM फेस को लेकर हो रही बैठक?
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 48 पर जीत हासिल कर BJP अब दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है। CM फेस को लेकर बैठकें की जा रही हैं। दिल्ली का सीएम कौन होगा इसके लिए शनिवार शाम से ही बैठकों का दौर जारी है। आज भी दिल्ली के भाजपा कार्यालय में विधायकों की बैठक चल रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि दिल्ली में सीएम कौन होगा? इस रेस में कई नाम चल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को हराने वाले परवेश वर्मा को दिल्ली मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। ऐसे तमाम तरह की अटकलों के बीच परवेश वर्मा शाम करीब 8 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे हैं।
जनता देखेगी भाजपा का सुशासन: गुप्ता
दिल्ली सीएम को लेकर जारी बैठक के बीच भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जब वे सत्ता में थे तो काम से बेखर थे, अब इन्हें काम याद आ रहा है। अब जनता देखेगी भाजपा का सुशासन और उन्हें पता चलेगा कि वे कुशासन से बाहर आए हैं। हम दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करेंगे। वहीं सीएम बनने के सवाल पर कहा कि मैं विधायक हूं और पार्टी जो भी फैसला करेगी, हम उसका पालन करेंगे।
दिल्ली विधानसभा भंग
आज आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद उपराज्यपाल ने दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया है।
नड्डा ने शाह से की मुलाकात
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के साथ नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कवायद तेज होने के बीच पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा मुख्यालय में विचार-विमर्श किया था। जाहिर है कि भाजपा ने चुनावों में हर क्षेत्र और अधिकतर समुदायों के बीच शानदार बढ़त हासिल की है, इसलिए उसके पास सीएम पद के संभावित उम्मीदवारों की एक बड़ी लिस्ट है। वहीं, अन्य राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों को चुनने में पार्टी के विकल्पों को अक्सर बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जाता है। ऐसे में राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि दिल्ली भी अपवाद नहीं होगा।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को हराने वाले जाट समुदाय के नेता परवेश वर्मा जैसे प्रमुख चेहरे के अलावा सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद और पवन शर्मा जैसे संगठन के अनुभवी नेताओं की चर्चा हो रही है। लेकिन भाजपा का इतिहास कम चर्चित नेताओं को आगे बढ़ाने का रहा है। भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राजनीतिक समीकरणों के आधार पर पूर्वांचल की पृष्ठभूमि वाले किसी विधायक, सिख या महिला पर भी विचार कर सकता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
13 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
15 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines