Delhi: चांद बाग की ज्वैलरी शॉप में गन पॉइंट पर दिनदहाड़े लूट, 2 करोड़ के सोना-चांदी लेकर फरार हुए बदमाश

Delhi News: चांद बाग के गली नंबर 4 में स्थित एक ज्वैलरी की शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने गन पॉइंट पर बंधक बनाकर कैश और गहने लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने शॉपिंग करने आए ग्राहकों को भी नहीं बख्शा। दिल्ली से राहुल प्रकाश की रिपोर्ट…

Chand Bagh jewelry shop robbery

ज्वेलरी दुकान जिसमें लूट हुई (Image Credit-News24)

Chand Bagh jewelry shop robbery: उत्तर पूर्वी दिल्ली के चांदबाग इलाके में रविवार शाम को बड़ी वारदात हो गई। यहां दयालपुर थाना क्षेत्र में शाम करीब 3 बजे हथियार बंद 4 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने शॉपिंग करने आए ग्राहकों को भी नहीं बख्शा। मामले में पुलिस टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी वारदात

चांद बाग के गली नंबर 4 में स्थित एक ज्वैलरी की शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने गन पॉइंट पर बंधक बनाकर कैश और गहने लूट लिए। जब यह घटना हुई उस समय दुकान के मालिक सादिक काउंटर पर लोगों को गहने दिखा रहे थे। सादिक ने बताया कि 4 बदमाश दुकान के अंदर घुसे और शटर नीचे गिरा दिया। इसके बाद गन पॉइंट पर गहने और नकदी लूट ली। इस दौरान उन्होंने दुकान में मौजूद ग्राहकों को भी नहीं छोड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। अधिकारियों के अलावा फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

सर्राफा व्यापारी ने बताई पूरी कहानी

लूट को लेकर एक सर्राफा व्यापारी अब्दुल कलाम ने बताया कि 4 नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। दिन में करीब 3 बजे यह घटना हुई है। एक बदमाश दुकान के बाहर बाइक पर था जबकि 3 बदमाश दुकान के अंदर घुसे और शटर गिरा दिया। इस दौरान दुकान में काम करने वाले लड़के ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद बदमाश करीब 1 किलो सोना और 3 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। कलाम ने बताया कि लूटे गए सोने-चांदी की बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ