दिल्ली लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट मामले में आज एक बड़ा खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार ‘जैश ए मोहम्मद’ को ऑपरेट करने वाले ‘अबु उकासा’ ने ही आतंकी उमर उन नबी को रेडिकलाइज (कट्टरपंथी) किया था. इस मामले में आतंकी उमर उन नबी साल 2022 में तुर्किए गया था. जहां उसकी मुलाकात अबु उकासा से हुई थी.
आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकी नहीं चाहते थे कि इस अटैक के तार पाकिस्तान से जुड़े इसलिए वो तुर्किए से ऑपरेशन को ऑपरेट कर रहा था.
‘कश्मीर के मुसलमानों से अच्छा कोई मुस्लिम नहीं’
सूत्रों के मुताबिक उमर को इतना रेडिकलाइज कर दिया गया था कि वो कहता था कि ‘कश्मीर के मुसलमानों के अलावा कोई मुस्लिम अच्छा नहीं होता है, पूरे देश के नॉन मुस्लिम और मुसलमानों को खत्म कर देना चाहिए.’
उमर यह भी कहता था कि ‘पाकिस्तान जैसा कोई देश नहीं है, सभी को पाकिस्तान चलना चाहिए, पूरे विश्व में सिर्फ पाकिस्तान में मुसलमानों का सम्मान होता है, इसलिए पूरे विश्व में पाकिस्तान के अलावा बाकी के देश अच्छे नहीं हैं.’
यह भी पढ़ें- दिल्ली धमाके के बाद 2 कोर्ट को उड़ाने की धमकी, 2 स्कूलों को भी आया थ्रेट कॉल, पुलिस विभाग में हड़कंप
दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच मुंबई तक पहुंची
मिली जानकारी के अनुसार, अब जांच की आंच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक पहुंच चुकी है. मुंबई पुलिस की मदद से तीनों को एक सीक्रेट ऑपरेशन के जरिए हिरासत में लिया गया और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक जो लोग सोशल मीडिया के जरिए इस मामले में संलिप्त लोगों के संपर्क में थे उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है. मुंबई के तीन अलग-अलग जगह से तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.
सूत्रों का दावा यह भी है कि इन्हें दिल्ली लाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. यह तीनों हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने उच्च स्तर की पढ़ाई की है और अच्छे परिवार से आते हैं. तीनों संदिग्ध किसी एप्लिकेशन के जरिए आरोपियों के संपर्क में थे. ऐसी कार्रवाई राज्य के अलग-अलग जिलों में की जा रही है.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
2 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
18 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
22 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines