Delhi Cabinet meeting: दिल्ली में आज महिला सम्मान योजना को बीजेपी सरकार हरी झंडी दे सकती है। दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में महिला सम्मान योजना को लेकर चर्चा की जाएगी। कैबिनेट से पास होने के बाद दिल्ली की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक से पहले इस योजना को लेकर कैबिनेट नोट तैयार हो चुका है।
बता दें कि सरकार ने महिला सम्मान योजना को लेकर कुछ नियम और शर्तें लागू की है। जिसके अनुसार महिला का दिल्ली की निवासी होना जरूरी है। उसकी आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। परिवार इनकम टैक्स न भरता हो। महिला की आयु 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। वह किसी सरकारी पद पर न हो। किसी अन्य योजना में सरकारी लाभ नहीं लेती हो। सम्मान राशि के लिए ई-रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
ये भी पढ़ेंः Mahila Samriddhi Scheme: दिल्ली में किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपये, कैबिनेट नोट में पढ़ें शर्तें
आज पोर्टल लाॅन्च करेंगे जेपी नड्डा
बता दें कि आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इस योजना की शुरुआत करेंगे। इसके लिए आज एक पोर्टल लाॅन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। इस योजना से दिल्ली की 20 लाख महिलाओं को फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये? क्या होंगी शर्तें, जानिए सबकुछ
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
7 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
15 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
17 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
18 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
21 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
21 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines