---विज्ञापन---

दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर से जुड़ी बड़ी शर्त, हर महिला को नहीं मिलेगी सुविधा

दिल्ली की बसों में महिलाओं के फ्री सफर से अब एक शर्त जुड़ गई है, जिसके अनुसार अब हर महिला को मुफ्त सफर की सुविधा नहीं मिलेगी, बल्कि सर्विस का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को एक कार्ड बनवाना होगा, जिसे दिखाकर वे बसों में मुफ्त सफर कर पाएंगी।

दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा अब सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने इस सुविधा के साथ एक शर्त जोड़ दी है। इससे दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर का फायदा उठाने का सोच रही महिलाओं को तगड़ा झटका लगेगा।

दरअसल, इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए महिलाओं का दिल्ली में ही रहना अनिवार्य होगा, यानी दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को ही यह सुविधा मिलेगी। वहीं न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली परिवहन विभाग की सार्वजनिक बसों (DTC Bus) में मुफ्त सफर वाली योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को ‘आजीवन’ स्मार्ट कार्ड (Lifetime Smart Card) बनवाना होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। अब तक महिलाओं को दिल्ली की DTC बसों में फ्री सफर करने के लिए पिंक टिकट लेना पड़ता है, लेकिन अब स्मार्ट कार्ड बनवाना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:सनोज मिश्रा को जेल भेजने का पछतावा…लिव इन पार्टनर ने मीडिया के सामने लिया यूटर्न

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उठाए थे AAP पर सवाल

बता दें कि दिल्ली में भाजपा की नई रेखा गुप्ता सरकार ने आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाए थे। आम आदमी पार्टी की दिल्ली की बसों में फ्री सफर करने के लिए पिंक टिकट वाले सिस्टम में भ्रष्टाचार होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी की सरकार सर्विस के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही थी। सर्विस को लेकर गड़बड़ी चल रही थी, लेकिन अब भाजपा सरकार ऐसा नहीं होने देगी। अब दिल्ली की महिलाओं का एक कार्ड बनाया जाएगा, जिसे दिखाकर वे बसों में मुफ्त सफर कर पाएंगी। उन्हें पिंक टिकट नहीं लेना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

अगर दिल्ली से बाहर रहने वाली महिलाएं निर्धारित शर्तें पूरी करती हैं तो वे भी कार्ड बनवा सकती हैं, लेकिन अगर कार्ड नहीं बनेगा तो सर्विस का लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें दूसरे लोगों की तरह नॉर्मल टिकट लेकर सफर करना होगा। बता दें कि साल 2019 में भाई दूज के मौके पर आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिंक टिकट सर्विस शुरू की थी। इसके सर्विस के तहत, दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में महिलाएं पिंक टिकट लेकर मुफ्त यात्रा कर सकती हैं, लेकिन भाजपा अब इस सर्विस में बदलाव करने जा रही है और लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड की योजना शुरू करने जा रही है।

यह भी पढ़ें:वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, जानें पक्ष-विपक्ष में पड़े कितने वोट, किसने क्या कहा?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 04, 2025 09:15 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola