वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, जानें पक्ष-विपक्ष में पड़े कितने वोट, किसने क्या कहा?

वक्फ संशोधन बिल लोकसभा सदन के बाद राज्यसभा सदन में भी बहुमत से पास हो गया है। दोनों सदनों में बिल के पक्ष में ज्यादा वोट पड़े। आइए जानते हैं कि अब इस बिल को लेकर आगे क्या होगा और बिल के पक्ष-विपक्ष में किसने क्या कहा?

Waqf Amendment Bill

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक 2024 लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हो गया है। बीती रात करीब 12 घंटे चली चर्चा के बाद बिल पर वोटिंग कराई गई और इसके पक्ष में 128 वोट पड़े। वहीं बिल के विरोध में 95 वोट पड़े। मतदान के बाद बिल को बहुमत से पास कर दिया गया। इससे बुधवार को बिल को लोकसभा में पास किया गया था। लोकसभा में भी बिल पर करीब 12 घंटे चर्चा हुई थी। लोकसभा में बिल के पक्ष में 288 सांसदों ने और विरोध में 232 सांसदों ने वोट डाले थे।

विज्ञापन

अब बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा जाएगा, जिनसे बिल को मंजूरी मिल गई तो यह कानून बन जाएगा और फिर गजट नोटिफिकशन जारी करके इसे लागू किया जाएगा। दोनों सदनों में बिल को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया। मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बिल को उम्मीद (यूनीफाइड वक्फ मैनेजमेंट इम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट) नाम दिया है। विधेयक पर NDA और इंडिया अलायंस के नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी, लेकिन बहसबाजी और आक्रामकता के बावजूद बिल दोनों सदनों में बहुमत से पास हो गया।

विज्ञापन

किरेन रिजिजू ने बिल के पक्ष में यह कहा

राज्यसभा में वक्फ बिल पर अपनी बात रखते हुए अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय है तो इस वैधानिक निकाय में केवल मुसलमानों को ही क्यों शामिल किया जाए? अगर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कोई विवाद है तो उसे कैसे सुलझाया जाएगा? इसलिए वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को शामिल नहीं किया जाएगा, ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है। गैर-मुस्लिमों के साथ भी विवाद हो सकते हैं। इसलिए कोई भी वैधानिक निकाय धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए। उसमें सभी धर्मों के लोगों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। बिल में भाजपा की मोदी सरकार ने ट्रांसपैरेंसी, अकाउंटेबिलिटी, एक्यूरेसी का पूरा ध्यान रखा है। गहन विचार विमर्श के बाद ही बिल को तैयार किया गया और इसे JPC के पास भेज दिया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ