सनोज मिश्रा को जेल भेजने का पछतावा...लिव इन पार्टनर ने मीडिया के सामने लिया यूटर्न

महाकुंभ गर्ल सनोज मिश्रा को जेल भेजने वाली महिला सामने आई है। उसने अपना बयान भी पलट दिया है और नया बयान देकर सभी को चौंका दिया है। महिला अपने बयान से पूरी तरह मुकर गई है और उसके नये बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Sanoj Mishra

Sanoj Mishra

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को जेल पहुंचाने वाली महिला सामने आ गई है। उसने मीडिया से बात करते हुए अपना बयान पलट दिया। वह अपने बयान से मुकर गई और उसके नए बयान से महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को Manipur Violence पर बन रही फिल्म मे रोल देने वाले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। अब तक सनोज रेप केस में जेल में हैं और इस बयान के बाद उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद बन गई है।

विज्ञापन

महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला कहती है कि वह सनोज मिश्रा के साथ ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ में काम कर रही थी। वह इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर है, लेकिन फिल्म की शूटिंग के बाद लोगों ने उसे भड़काना शुरू कर दिया। उसी दौरान मोनालिसा फिल्म में आई और सनोज मिश्रा के साथ वायरल हो गई। लोगों ने मुझे फर्जी तस्वीरें भेजीं और भड़काया। उन्होंने ऐसी स्थिति पैदा कर दी और इतना परेशान किया कि गुस्से में आकर सनोज मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

विज्ञापन

बाद में जब सच्चाई का पता चला तो बहुत बुरा लगा। फिर जब केस वापस लेने के लिए कोर्ट गई तो लोगों ने डराया और धमकाया। महिला ने कहा कि मुझे कुछ होता है या मैं सुसाइड करती हूं तो इसके जिम्मेदार 4 लोग होंगे। बता दें कि झांसी की 28 वर्षीय महिला ने सनोज पर फिल्म में काम देने के बहाने रेप करने, अबॉर्शन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ